प्रेम विवाद का नया गाना ‘मच्छरदानी’ रिलीज, अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी का दिखा देसी रोमांस

अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी का नया गाना मच्छरदानी रिलीज हो चुका है. गाने में दोनों का रोमांस देखने को मिल रहा है.

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय स्टार अरविंद अकेला कल्लू और खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी एक बार फिर अपने नए गाने ‘मच्छरदानी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का हिस्सा है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. गाने में मनोरंजन, रोमांस और देसी अंदाज का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

अरविंद अकेला कल्लू का मच्छरदानी सॉन्ग आउट

‘मच्छरदानी’ गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. दोनों की एनर्जेटिक सिंगिंग ने गाने में अलग ही जान डाल दी है. वहीं स्क्रीन पर अरविंद अकेला कल्लू और काजल की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है. गाने के वीडियो में दोनों कलाकारों का मजेदार और रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है.

प्रेम विवाह में मौजूद हैं ये कलाकार

फिल्म ‘प्रेम विवाह’ में कई जाने-माने कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इनमें समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल और अन्य कलाकार शामिल हैं. फिल्म का निर्माण रोशन सिंह ने किया है, जबकि सह-निर्माता शार्मिला आर सिंह हैं. निर्देशन की जिम्मेदारी संजय श्रीवास्तव ने संभाली है.

गाने को मिल रहा है जबरदस्त रिस्पांस

फिल्म की कहानी प्राण नाथ ने लिखी है, जबकि संगीत रोशन सिंह ने तैयार किया है. गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं, जो दर्शकों को आसानी से जुड़ने का मौका देते हैं. सिनेमैटोग्राफी का काम सिद्धार्थ सिंह ने किया है और एडिटिंग जितेंद्र सिंह ने संभाली है. गाने के वीडियो को शानदार तरीके से फिल्माया गया है और इसका म्यूजिक भी काफी कैची है. रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. भोजपुरी दर्शकों के बीच ‘मच्छरदानी’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और माना जा रहा है कि यह गाना आने वाले दिनों में बड़ा हिट साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Krishnavataram Movie Review: भक्ति, प्रेम और भावनाओं से भरपूर है ये फिल्म, भगवान श्रीकष्ण के किरदार में चमके सिद्धार्थ गुप्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >