‘जवानी कंट्रोल में’ से धमाल मचा रहे अरविंद अकेला कल्लू, आस्था सिंह का स्टाइलिश अवतार

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना जवानी कंट्रोल में में अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की आवाज ने धमाल मचाया है. आस्था सिंह के ग्लैमरस अंदाज ने गाने को वायरल कर दिया है.

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song Jawani Control Me: इन दिनों भोजपुरी में नया गाना ‘जवानी कंट्रोल में’ तेजी से चर्चा में बना हुआ है. इस गाने को भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू और पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. 70 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए और ये बढ़ रहा है.

इस फिल्म का गाना है ‘जवानी कंट्रोल में’

‘जवानी कंट्रोल में’ फिल्म ‘ममता की छाव में’ का हिस्सा है. फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ आस्था सिंह, पूजा गांगुली, नीलम गिरी और महेंद्र यादव जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है. वीडियो में अरविंद और आस्था सिंह की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और डांस मूव्स गाने को और भी एंटरटेनिंग बना रहे हैं. गाने की कोरियोग्राफी कनु मुखर्जी ने की है. फिल्म के अन्य कलाकारों में विनोद मिश्रा, संजय वर्मा, सीपी भट्ट, सोनू पांडे और सोनू यादव भी शामिल हैं.

वीडियो यहां देखें

गाने की पूरी टीम

  • बैनर:- सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा. लिमिटेड प्रस्तुत करता है
  • फिल्म :-ममता की छांव में/ममता की छाँव में
  • निर्माता :- सुरिंदर यादव
  • निर्देशक:-लाल बाबू पंडित
  • लेखक:-मनोज के.कुशवाहा
  • डीओपी :- शाहिल जे अंसारी
  • सम्पादक :-जितेन्द्र (जीतू)
  • संगीत:- आर्य शर्मा, गौरव रोशन
  • गाने के बोल :- कृष्णा बेदर्दी, आशुतोष तिवारी, श्याम जी श्याम, श्याम जी यादव
  • कला:-रविन्द्र नाथ गुप्ता
  • वेशभूषा:-कविता-सुनीता
  • पोस्ट प्रोडक्शन :- 3 स्टूडियो
  • प्रोमो:- विकाश पवार
  • वीएफएक्स:-मनीष पांडे
  • पीआरओ:-रंजन सिन्हा
  • मार्केटिंग हेड :- विजय यादव

यह भी पढ़ें शिल्पी राज का रंगदारी स्टाइल में आया ‘लहंगा में छेद’, पूजा निषाद की अदाएं बनी हाइलाइट

यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >