Bhojpuri Song: भक्ति में लीन कल्लू का नया भजन गाना रिलीज, भोलेनाथ को समर्पित है ‘दिल बम बम बोले’

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया भक्ति गीत ‘दिल बम बम बोले’ सावन से पहले रिलीज हुआ है. इस गाने में कल्लू महादेव की भक्ति में लीन होते देवघर तक कावड़ ले जाते दिख रहे हैं.

Bhojpuri Sawan Special Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया भक्ति गीत ‘दिल बम बम बोले’ 7 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. इस बार कल्लू किसी रोमांटिक गाने में नहीं, बल्कि भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. गाने में अरविंद अकेला कांवड़ उठाकर देवघर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह गाना सावन की शुरुआत से पहले रिलीज हुआ है, ताकि शिव भक्त इस भक्ति गीत के जरिए महादेव का ध्यान कर सकें.

कौन-कौन हैं गाने से जुड़े?

‘दिल बम बम बोले’ को अपनी आवाज गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू ने दी है. वहीं, इसमें उनके साथ एक्ट्रेस मासूम सिंह नजर आ रही हैं. गीत आशुतोष तिवारी का है तो संगीत काह्ना सिंह ने दिया है. इस गाने के निर्देशक नितेश सिंह है और प्रोडक्शन टी-सीरीज हमार भोजपुरी के तहत किया गया है.

इस गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसमें लिखा था, ‘भोले की भक्ति और बीट का ब्लास्ट – दोनों एक साथ! “दिल बम बम बोले” अब रिलीज हो चुका है.’

भोले की भक्ति में लीन दिखे सिंगर

गाने में अरविंद अकेला और मासूम सिंह, दोनों भोले की भक्ति में लीन नजर आते हैं. वीडियो में भक्ति के साथ-साथ बेहतरीन लोकेशन्स और आस्था का अद्भुत मेल देखने को मिलता है.

पिछला गाना भी था हिट

इससे पहले अरविंद अकेला का गाना ‘जागी जागी महादेव’ 5 दिन पहले रिलीज हुआ था, जिसे ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. वह गाना भी शिव भक्ति पर आधारित था और उसे भी लोगों ने काफी पसंद किया.

यह भी पढ़े: Dhurandhar में 20 साल बड़े रणवीर सिंह संग रोमांस करने वाली सारा अर्जुन कौन? जो चाइल्ड आर्टिस्ट से बनी लीड एक्ट्रेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >