अंकुश राजा का गाना ‘कमरिया न धईलऽ राजा’ हुआ रिलीज, पति पर प्यार लुटाती दिखी आस्था सिंह

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार अंकुश राजा का नया धमाकेदार गाना ‘कमरिया न धईलऽ राजा’ रिलीज हो गया है. आइए आपको गाने की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और एक्टर अंकुश राजा का नया गाना ‘कमरिया न धईलऽ राजा’ रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को अंकुश राजा ने अपनी बेहतरीन और दमदार आवाज में गाया है. वहीं गाने का वीडियो देसी स्वैग और बोल्ड अंदाज से भरपूर है.

आस्था सिंह संग अंकुश का दिखा जबरदस्त केमिस्ट्री

इस गाने के वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस आस्था सिंह नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो में साड़ी पहनकर जबरदस्त जलवा बिखेरा है. वहीं गाने के विजुअल्स इतने कमाल के हैं कि स्क्रीन पर आस्था सिंह की मौजूदगी हर फ्रेम को खूबसूरत बना देती है. वीडियो में अंकुश राजा और आस्था सिंह के बीच बेहद शानदार और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

पति के लिए सजने-संवरने की बात करते दिखीं आस्था

गाने की कहानी और इसके बोल बेहद प्यारे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस आस्था सिंह अपने ऑनस्क्रीन पति अंकुश राजा पर खूब प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं. गाने के जरिए आस्था कहती हैं कि वह सिर्फ अपने पति के लिए ही सजती और संवरती हैं. इतना ही नहीं, वह उन्हें अपने दिल की धड़कन भी बताती हैं. इस गाने में प्यार के साथ-साथ एक अलग ही एटिट्यूड और स्वैग देखने को मिल रहा है, जो इसे आम गानों से अलग बनाता है.

गाने का वीडियो यहां देखें

गाने की पूरी टीम और डिटेल्स

इस गाने को आईवीवाई एंटरटेनमेंट के म्यूजिक लेबल पर रिलीज किया गया है. गाने के शानदार बोल नितेंद्र कुमार ने लिखे हैं, जबकि इसका दमदार म्यूजिक एडीआर आनंद ने तैयार किया है. वीडियो का बेहतरीन निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है और इसकी कोरियोग्राफी सनी सोनकार ने की है.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का नया गाना “चलता चक्कर शिलिपिया से” हुआ वायरल, सृष्टि उत्तराखंडी ने लगाया ग्लैमर का तड़का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >