Ankush Raja New Bhojpuri Song Kamariya Likhwali: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया धमाका देखने को मिल रहा है. आज ‘कमरिया लिखवाली’ सॉन्ग रिलीज हुआ है. ये गाना के वाई स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. अंकुश राजा और शिल्पी राज की आवाज से सजा यह गाना अपने म्यूजिक के साथ-साथ वीडियो प्रेजेंटेशन को लेकर भी चर्चा में है, जिसमें एक्ट्रेस पल्लवी पांडेय है.
पल्लवी पांडेय का खूबसूरत लुक
‘कमरिया लिखवाली’ वीडियो में पल्लवी पांडेय कभी पारंपरिक भारतीय लुक में नजर आती हैं, तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में दिखाई देती हैं. साड़ी और लहंगे जैसे ट्रेडिशनल पहनावे में वह देसी अंदाज पेश करती हैं, वहीं दूसरी ओर वेस्टर्न ड्रेस में उनका मॉडर्न और ग्लैमरस लुक भी देखने को मिलता है. अंकुश राजा और पल्लवी पांडेय की केमिस्ट्री स्क्रीन पर शानदार नजर आती है. गाने की शूटिंग, लोकेशन और कोरियोग्राफी भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर अच्छा रिस्पॉन्स हासिल कर रहा है. अब तक इस पर 3000 से ज्यादा व्यूज आए हैं और ये बढ़ रहा है.
‘कमरिया लिखवाली’ सॉन्ग का वीडियो
गाने के टीम की डिटेल
- गीतकार: यादव राज
- संगीत: विकी वोक्स
- वीडियो : टीम वाई आर
- निर्देशक: विवेक कुमार साजन
- कोरियोग्राफर: गोलू रोबोट
- कैमरा: ब्रिजेश यादव, नवीन जी
- एडिटर : अंगद पाल
- डीआई : रोहित सिंह
- निर्माता: एम यादव
- विशेष धन्यवाद : पंकज राय भैया (सीए)
- प्रोडक्शन : सोनू राजभर
- एक्सक्लूसिव डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमिटेड
- कंपनी/लेबल: केवाई स्टूडियो
यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी
यह भी पढ़ें- अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज
यह भी पढ़ें- ‘पोछे ओठलाली’ ने मचाया धमाल, राकेश मिश्रा और प्रिया रघुवंशी की जोड़ी छाई
