Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया धमाका हुआ है. शिल्पी राज की दमदार आवाज में रिलीज हुआ गाना ‘बदल देहब पति’ आते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में विक्की राजा वीरा के साथ उनकी केमिस्ट्री और एनर्जी फैंस को खूब पसंद आ रही है. मजेदार लिरिक्स और धमाकेदार म्यूजिक के चलते यह गाना रिलीज के साथ ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है.
गाने के पीछे की टीम
इस गाने को विक्की राजा और शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि इसके बोल बिट्टू मिश्रा ने लिखे हैं. गाने का म्यूजिक गौरव रोशन ने तैयार किया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है. वीडियो में सुनीता सिंह अपनी अदाओं से चार चांद लगाती नजर आ रही हैं. इसका निर्देशन गोविंद प्रजापति ने किया है, वहीं एडिटिंग करण रुद्रा ने संभाली है. कोरियोग्राफी कृष ने की है, जिससे गाने के डांस मूव्स बेहद शानदार लगते हैं. डीआई का काम वीके प्रजापति ने किया है और इसे टी9 म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है.
शिल्पी राज का शानदार करियर
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शिल्पी राज का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. अपनी दमदार आवाज़ और अलग अंदाज के चलते उन्होंने कम समय में ही बड़ी सफलता हासिल की है. उनके गाने ‘पतली कमरिया डोले’, ‘बबुआन’, ‘कमरिया पतरे पतरे’, और ‘सईंया सेवा करें’ सुपरहिट साबित हुए हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. खास बात यह है कि शिल्पी राज सिर्फ डांस नंबर ही नहीं, बल्कि इमोशनल और सैड सॉन्ग्स में भी अपनी आवाज से लोगों के दिलों को छू लेती हैं, यही वजह है कि वह आज इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर सिंगर्स में गिनी जाती हैं.
यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘लइका नियन राजा करस’ हुआ लॉन्च, आकांक्षा पुरी संग वीडियो ट्रेंड में
