Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Laika Niyan Raja Karas: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक गाना ‘लइका नियन राजा करस’ आज रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. यह गाना जी म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है और रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे 5 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो तेजी से बढ़ते जा रहे हैं.
रिलीज होते ही वायरल हुआ गाना
‘लइका नियन राजा करस’ एक प्योर रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है, जबकि इसके बोल रोहित सिंह ने लिखे हैं. रिलीज के बाद से ही फैंस इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है.
‘लइका नियन राजा करस’ का वीडियो
आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अंदाज
इस गाने में आकांक्षा पुरी का लुक बेहद ग्लैमरस और आकर्षक है. साड़ी में उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. पूरे गाने में रोमांस का तड़का देखने को मिलता है, जहां खेसारी और आकांक्षा की जोड़ी स्क्रीन पर शानदार लग रही है. गाने के विजुअल्स भी काफी कलरफुल और खूबसूरत हैं. इस गाने का वीडियो वेलेंस प्रोडक्शन द्वारा तैयार किया गया है और इसके डायरेक्टर पवन पाल हैं. एडिटिंग का काम अंगद पाल ने संभाला है, जबकि कोरियोग्राफी गुलाम जी और विशाखा ने की है. डीओपी सुनील गुप्ता की शानदार कैमरा वर्क ने गाने को और भी खूबसूरत बना दिया है.
यूजर्स के कमेंट्स
एक यूजर रोहित यादव ने कमेंट करते हुए लिखा, ये गाना बवाल मचाएगा. इन साल के लगन में कौन कौन मानता है ये बात सही है. यूजर सोने लाल ने कमेंट करते हुए लिखा, द रियल ट्रेंडिंग स्टार इज बैक. अरुण नाम के यूजर ने लिखा, बहुत मस्त आवाज दिए हैं खेसारी लाल. अमित कुमार सिंह नाम के यूजर ने लिखा, बवाल पर बवाल सॉन्ग ट्रेंडिंग किंग.
यह भी पढ़ें- अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज
