Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का तीज स्पेशल ‘तीज के व्रत ह पावन’ रिलीज, सोलह शृंगार कर सुहागिन बनीं एक्ट्रेस

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का तीज स्पेशल गाना ‘तीज के व्रत ह पावन’ रिलीज हो गया है. गाने में अक्षरा सुहागिन बनकर सोलह शृंगार में नजर आईं. आइए बताते हैं इसकी खासियत.

Akshara Singh Teej Special Song: भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह हर त्योहार पर अपने फैंस के लिए खास गाने लेकर आती हैं. इस बार भी उन्होंने हरितालिका तीज के मौके पर नया सॉन्ग रिलीज किया है. ‘तीज के व्रत ह पावन’ 21 अगस्त को अक्षरा सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. ऐसे में अगर आपने इस गाने को अबतक नहीं सुना तो आइए बताते हैं इसकी पूरी डिटेल्स.

सुहागिन बनी अक्षरा सिंह ने गाया गीत

‘तीज के व्रत ह पावन’ गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, “तीज का बहुत सुंदर गीत आ गया है अक्षरा सिंह ऑफिसियल पर देखिए और प्यार दीजिए बने रहिए और बहुत जल्द अच्छे अच्छे गाने आने वाले हैं.”

इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है और उन पर ही फिल्माया गया है. गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू जी ने तैयार किया है. वीडियो को शिषिर पांडे ने डायरेक्ट किया है और इसे अक्षरा सिंह ने प्रोड्यूस किया है. वीडियो में अक्षरा सिंह सुहागिन के गेटअप में नजर आ रही हैं और तीज का व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती दिख रही हैं. उनके साथ कई महिलाएं भी पूजा में शामिल हुई हैं.

अक्षरा सिंह के पिछले गाने ने भी मचाया धमाल

इससे पहले अक्षरा सिंह का गाना ‘मिस्टेक हो गया’ 17 अगस्त को रिलीज हुआ था, जिसे भी फैंस ने खूब पसंद किया था. इसे भी अक्षरा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. वहीं, गाने की गायिका और प्रोड्यूसर अक्षरा सिंह है और म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है.

यह भी पढ़े: Bhojpuri Song: तीज पर धूम मचा रहा प्रदीप पांडे चिंटू-काजल राघवानी का सुपरहिट गाना ‘कब्बों छूटे ना साथ’, वीडियो की सादगी पर फिदा हुए दर्शक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >