'खोजले चलौ पुलिसिया' गाने में अक्षरा सिंह की धूम, मगही स्टार रौशन रोही का दिखा जलवा

Akshara Singh Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘खोजले चलौ पुलिसिया’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. दमदार लुक, फिल्मी स्टाइल और कैची म्यूजिक के चलते यह गाना युवाओं के बीच ट्रेंड कर रहा है और रील्स पर छाया हुआ है. जानिए गाने के बारे में पूरी डिटेल…

Akshara Singh Magahi Song: मगही म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया गाना तेजी से वायरल हो रहा है, वो है “खोजले चलौ पुलिसिया”. अक्षरा सिंह का यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है. इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह एकदम अलग और दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं. उनके साथ रौशन रोही और श्रृष्टि भारती की आवाज ने गाने में जान डाल दी है. गाने का टाइटल ही ऐसा है कि लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ा दे, और यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

फिल्मी टच में गाने का सेटअप

वीडियो की बात करें तो इसमें एक्शन, स्टाइल और ग्लैमर का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलता है. अक्षरा सिंह का बोल्ड और कॉन्फिडेंट लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है, वहीं रोशन रोही का स्टाइलिश अवतार भी चर्चा में है. गाने का सेटअप थोड़ा फिल्मी टच लिए हुए है, जिसमें पुलिस और क्राइम का एंगल दिखाया गया है. म्यूजिक और लिरिक्स भी काफी कैची हैं, जो एक बार सुनने के बाद जुबान पर चढ़ जाते हैं. खासकर युवाओं के बीच यह गाना तेजी से ट्रेंड कर रहा है और इंस्टाग्राम रील्स पर भी इसका इस्तेमाल बढ़ने लगा है.

कमेंट बॉक्स में प्यार लुटा रहे फैंस

यूट्यूब वीडियो का कमेंट बॉक्स

गाने पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “100 मिलियन के लिए तैयार हो जाओ, रोशन रोही के फैंस सब.” वहीं दूसरे ने कहा, “क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है रोशन भैया के टक्कर में.” इन कमेंट्स से साफ है कि फैंस के बीच रोशन रोही को लेकर जबरदस्त उत्साह और सपोर्ट देखने को मिल रहा है.

गाने की पूरी टीम

गाने की टीम की बात करें तो इसमें फीचर्ड आर्टिस्ट हैं अक्षरा सिंह, रौशन रोही और विकास मेहता. गाने का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है, जबकि डीओपी हनी कैम हैं. एडिटिंग का काम ऋषु सिंह ने संभाला है और कलरिस्ट इंकब्लेज और युग हैं. कॉस्ट्यूम्स राजत मंचंदा ने डिजाइन किए हैं और प्रोडक्शन हाउस बीटी फिल्म्स है.

यह भी पढे़ं: टटीरी सॉन्ग कॉन्ट्रोवर्सी पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, बीते कुछ हफ्तों को बताया टफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >