पवन सिंह को भूल अब फिर प्यार में हैं अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस ने खुद किया अपने नए रिश्ते का खुलासा

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि वह उस बात भुलाकर अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और फिर से किसी के प्यार में हैं.

Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अक्सर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और पवन सिंह के साथ अपने पुराने विवाद पर कई बड़ी बातें कहीं. अक्षरा ने साफ कर दिया है कि वह अब अपने अतीत को पीछे छोड़ चुकी हैं और एक नई शुरुआत कर चुकी हैं.

पवन सिंह के साथ रिश्ते पर क्या बोलीं अक्षरा?

अक्षरा सिंह ने जिंदाबाद यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि पवन सिंह के साथ बिताया गया समय उनके लिए काफी नेगेटिव था. उनसे पूछा गया कि पवन सिंह और उन्हें लेकर जो खबरें आती हैं, क्या वो उनसे दुखी होती हैं? तो इसपर एक्ट्रेस ने कहा- मेरे पास विवादों को पढ़ने का टाइम ही नहीं है. मैं अपने काम पर ध्यान रखती हूं, सब नेगेटिविटी है. क्यों किसी बात से फर्क पड़ने देना,अपने मन को क्यों खराब करें. आगे अक्षरा से पूछा गया कि क्या वो अब उस समय को भी याद नहीं रखना चाहतीं? तो इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं. मैं भुला चुकी हूं. मुझे कुछ याद नहीं रखना, जो भी मेरे लाइफ में नेगेटिव रहा.

दिनेश लाल यादव को बेहतरीन एक्टर मानती हैं अक्षरा

अक्षरा से आगे पवन सिंह की अच्छाई के बारे में पूछा गया. इसपर उन्होंने काफी सोच-विचार करके तंज कसते हुए कहा कि इतना ज्यादा अच्छा ही किया है कि अब कुछ अच्छा याद ही नहीं आ रहा है. अक्षरा के अनुसार, पवन सिंह सिंगर के तौर पर तो अच्छे हैं, लेकिन वह उन्हें एक अच्छा एक्टर नहीं मानतीं. अक्षरा का मानना है कि दिनेश लाल यादव (निरहुआ) इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर हैं.

दिल टूटने के बाद खुद में आए बदलावों का किया जिक्र

अक्षरा ने बताया कि पवन सिंह से अलग होना उनके लिए बहुत दर्दनाक था, लेकिन इस घटना ने उन्हें अंदर से मजबूत बना दिया है. पहले वह काफी शांत रहती थीं और हमेशा इस डर में जीती थीं कि लोग क्या कहेंगे. मगर अब उनका वह डर खत्म हो गया है और वह अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हैं. उन्होंने कहा कि वह अब उस पुराने दौर को बिल्कुल भी याद नहीं रखना चाहतीं जो उनकी लाइफ में नेगेटिव रहा.

अक्षरा की लाइफ में फिर हुई प्यार की एंट्री

इंटरव्यू के दौरान सबसे बड़ा खुलासा अक्षरा की लव लाइफ को लेकर हुआ. उन्होंने स्वीकार किया कि वह अब दोबारा किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं. अक्षरा ने कहा कि, ‘प्यार दोबारा हुआ है ना, चल रहा है. पुराना जो हो गया, वो भूत काल में जा चुका है. अभी मैं वर्तमान की चिंता करूंगी. ‘आगे अक्षरा से कहा गया कि क्या वो किसी के प्यार में हैं, तो उन्होंने कहा, ‘हां मैं प्यार में हूं, लेकिन अभी टाइम है. फिलहाल में प्यार के पर पहुंची हूं. “प्यार के बिना कोई भी इंसान जीवित नहीं रह सकता.” हालांकि उन्होंने अपने नए पार्टनर का नाम बताने से साफ इनकार कर दिया. उनका कहना है कि उन्हें नजर बहुत जल्दी लगती है, इसलिए वह अभी अपने प्यार की पहचान गुप्त रखना चाहती हैं.

शादी को लेकर क्या है प्लान?

जब अक्षरा से शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वह रिश्ते को समझने के प्रोसेस में हैं. शादी कब होगी, इस पर उन्होंने अभी कुछ तय नहीं किया है, लेकिन वह अभी अपने वर्तमान में बहुत खुश हैं. उन्होंने अपने फैंस से वादा किया कि सही समय आने पर वह अपने प्यार के बारे में सबको जरूर बताएंगी.

यह भी पढ़ें: सृष्टि भारती की आवाज में ‘कहता कजरवा’ ने मचाया धमाल, वीडियो में खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >