Akshara Singh और मिलिंद गाबा पर चढ़ा पंचायत 3 का खुमार, इस गाने पर लगाए जमकर ठुमके, फैंस बोले- बिहारी और पंजाबी…

अक्षरा सिंह ने मिलिंद गाबा के साथ मजेदार डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. बैकग्राउंड में मनोज तिवारी का ‘हिंद के सितारा’ गाना बज रहा है.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से जीतने वाले बीजेपी के नेता मनोज तिवारी ना केवल एक सफल राजनीतिज्ञ हैं, बल्कि एक बेहतरीन भोजपुरी एक्टर और सिंगर भी हैं. हाल ही में उन्होंने फेमस वेब सीरीज ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन में ‘हिंद के सितारा’ गाना गाया, जो हर तरफ चर्चा में है और लोगों की जुबां पर छाया हुआ है. इस गाने की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा ने इस पर थिरकते हुए एक वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.


अक्षरा सिंह ने मिलिंद गाबा के साथ किया डांस
अक्षरा सिंह ने मिलिंद गाबा के साथ मजेदार डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. बैकग्राउंड में मनोज तिवारी का ‘हिंद के सितारा’ गाना बज रहा है. वीडियो के कैप्शन में अक्षरा ने लिखा, ‘हर किसी को एक मजेदार जिंदगी जीने के लिए ‘मेरे’ जैसा दोस्त होना चाहिए. मानता है ना गाबा? तू नहीं भी बोलेगा तो मैं जानती हूं.’ इस वीडियो को 1 लाख 63 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बिहारी और पंजाबी का बेहतरीन कंबीनेशन. एक और यूजर ने लिखा, आप दोनों की केमेस्ट्री.

Akshara Singh की लेटेस्ट फोटोज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, गीले बालों में दिखी बेहद हसीन

अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा के बीच है गहरी दोस्ती
गौरतलब है कि अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा बिग बॉस ओटीटी में एक साथ नजर आए थे, जिसका प्रीमियर 2021 में हुआ था. इन दोनों को 5 सितंबर 2021 को डबल एविक्शन के जरिए घर से बाहर कर दिया गया. उन दोनों ने शो के बाद भी एक-दूसरे के साथ विशेष दोस्ती का बंधन साझा किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ शानदार वीडियो पोस्ट किए, जो उनकी दोस्ती को अच्छी तरह से दिखाते हैं. बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद, मिलिंद और अक्षरा को एक साथ समय बिताते हुए देखा गया था.

रिपोर्ट- पल्लवी पांडे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >