Akshara Pawan Singh Controversy: क्या पवन सिंह को टारगेट कर रही हैं अक्षरा? ‘दगाबाज रंगबाज’ पर बंटे फैंस

Akshara Targets Pawan Singh: अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘दगाबाज रंगबाज’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. गाना सामने आते ही विवाद भी शुरू हो गया है. लोग इस गाने को पवन सिंह से जोड़ कर देख रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Akshara Pawan Singh Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं. उनका लेटेस्ट सॉन्ग ‘दगाबाज रंगबाज’ हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और आते ही दर्शकों के चर्चा का विषय बन गया है. गाने में अक्षरा का स्टाइल, उनका एटीट्यूड और दमदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. रिलीज के सिर्फ 48 घंटों के भीतर ही इस गाने को 2.1 लाख (खबर लिखे जाने तक) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इन सब के अलावा यह गाना विवादों में भी घिरता नजर आ रहा है. यूजर्स इस गाने को पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं.

दगाबाजी पर कसती हैं तंज

दरअसल, गाने की शुरुआत में अक्षरा सिंह कार से उतरती नजर आती हैं, जहां से उनका दमदार अंदाज साफ झलकता है. पूरे गाने में उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स काफी पावरफुल हैं. गाने के बोलों के जरिए वह कहती हैं कि जो दगाबाजी करता है, वो असलियत में रंगबाज नहीं हो सकता. इस गाने में कई ऐसे लाइन्स हैं, जो दगाबाज लोगों पर तंज कसने जैसा है. 

किसी ने किया सपोर्ट तो किसी ने लगाया आरोप

अक्षरा सिंह के नए गाने पर फैंस बंटे

अब इस गाने के कमेंट बॉक्स में कुछ लोग अक्षरा सिंह की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि इस गाने के जरिए अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को टारगेट किया है. एक यूजर ने लिखा, “कौन कौन मानता है कि पवन सिंह को टारगेट कर के दुबारा मार्केट में आना चाहती हैं”. तो वहीं दूसरे ने लिखा, “जियो हम सबकी शेरनी”. इन्हीं सब के बीच यह गाना दगाबाज रंगबाज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढे़ं: Pawan Singh Dhamaka Song BTS: इस तरह शूट हुआ पावर स्टार का ‘धमाका’ सॉन्ग, मेकर्स ने लीक किया वीडियो

यहां सुन सकते हैं पूरा गाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >