भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार एक ऐसी लड़की की बात हो रही है, जिसने पवन सिंह का फिल्म ऑफर ही ठुकरा दिया था. ये लड़की कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रिएलिटी शो स्टार आकृति नेगी हैं. आकृति ‘स्प्लिट्सविला X5’ की विनर रह चुकी हैं. इसके बाद वह ‘राइज एंड फॉल’ में भी नजर आई थीं, जहां पवन सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी.
Who is Akriti Negi: कौन हैं आकृति नेगी?
आकृति नेगी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. वह रिएलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X5’ की विनर रह चुकी हैं. शो जीतने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी. इसके बाद आकृति रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आईं.
इसी शो में उनकी मुलाकात पवन सिंह से हुई थी. शो के दौरान दोनों के बीच काफी बातचीत देखने को मिली. इसी दौरान पवन सिंह ने आकृति को फिल्म में काम करने का ऑफर भी दिया था.
Pawan Singh Film Offer: आकृति को लगा बॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है
आकृति ने एक इंटरव्यू में इस पूरे किस्से का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब पवन सिंह ने उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर दिया, तो उन्हें लगा कि शायद यह कोई बॉलीवुड फिल्म होगी.
आकृति ने मजेदार अंदाज में बताया, "फिल्म तो छोड़िए, जब हम शो में गए थे तो हमने उनके गाने तो बहुत सुने थे, लेकिन चेहरा नहीं देखा था. शो में आते ही उन्होंने कहा कि फिल्म देंगे. मुझे भोजपुरी फिल्मों का अंदाज़ा नहीं था, इसलिए मुझे लगा कि कोई बॉलीवुड फिल्म होगी, शाहरुख खान या किसी बड़े स्टार के साथ. मुझे यह बात काफी समय बाद पता चली कि उस फिल्म के हीरो खुद पवन सिंह होंगे."
Akriti Negi-Pawan Singh: पवन सिंह को कहती थीं ‘भैया’
आकृति ने यह भी बताया कि शो के दौरान वह पवन सिंह को ‘भैया’ कहकर बुलाती थीं. हालांकि, शो के एडिट में दोनों के बीच एक अलग तरह का रोमांटिक एंगल दिखाया गया, जिससे आकृति खुद भी काफी असहज थीं.
आकृति के मुताबिक, वह पवन सिंह को उस नजर से नहीं देखती थीं. उनके लिए पवन शो में एक बड़े और सीनियर कलाकार थे.
Pawan Singh: ‘हम भी तो हीरो हैं’, आकृति ने दिया मजेदार जवाब
आकृति ने बताया कि जब पवन सिंह ने उन्हें फिल्म वाले ऑफर की याद दिलाई, तो उन्होंने मजाक में कहा, "सर, आप पहले मेरा हीरो ढूंढ कर लाइए."
इस पर पवन सिंह ने भी मजेदार जवाब देते हुए कहा, "अरे गजब बेइज्जती है, हम भी तो हीरो हैं."
आकृति ने इसके बाद अपनी बात साफ करते हुए कहा कि पवन सिंह उनसे उम्र में काफी बड़े हैं, इसलिए वह उन्हें अपना हीरो नहीं मान सकतीं. दोनों की यह बातचीत हंसी-मजाक में आगे बढ़ी.
Akriti Negi: ‘नहीं यार, मेरा भोजपुरी में इंटरेस्ट नहीं है’
आकृति ने आखिर में साफ कर दिया कि वह भोजपुरी फिल्मों में काम करने को लेकर ज्यादा एक्साइटेड नहीं थीं.
उन्होंने कहा, "नहीं यार, मेरा भोजपुरी में इंटरेस्ट नहीं है."
इस तरह पवन सिंह का ऑफर आकृति नेगी के पास आया जरूर, लेकिन उन्होंने भोजपुरी फिल्म करने से इनकार कर दिया. अब उनका यह पुराना किस्सा एक बार फिर चर्चा में है.
