शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अपने रिश्ते पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आप जैसा व्यक्ति हर किसी…

Khesari Lal-Akanksha Puri: खेसारी लाल यादव के साथ आकांक्षा पुरी की फिल्में और गाने भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचा रहे हैं. साथ ही, कुछ दिनों से आकांक्षा और खेसारी के रिश्ते में होने की खबरें भी चर्चा में हैं और फैंस आकांक्षा के पोस्ट से उनके रिश्ते के कन्फर्म होने की बात कर रहे हैं.

Khesari Lal-Akanksha Puri: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव टॉप एक्टर्स और सिंगर्स में से एक हैं. इन दिनों एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी खेसारी लाल यादव के साथ कई गाने और फिल्में कर रही हैं. वह हमेशा खेसारी लाल यादव के साथ सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिससे फैंस को लगता है कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

‘हर पल को खास बनाने का कारण हो आप’

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खेसारी लाल यादव के बर्थडे पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह खेसारी लाल यादव के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दीं. उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “आप जैसा व्यक्ति हर किसी के जीवन में नहीं आता. आप न सिर्फ एक खास इंसान हो, बल्कि हर पल को बेहतर बनाने का एक कारण हो इस खास दिन पर मैं आपकी ढेर सारी खुशियों की कामना करती हू. आपकी मुस्कान हमेशा वैसे ही खिलती रहे जैसे आज खिल रही है. आपकी जिंदगी में हर दिन नया उत्साह और प्रेम लेकर आए.’ ये पोस्ट एक्ट्रेस ने खेसारी के जन्मदिन पर लिखा था.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीपुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

फैंस को हुआ इस बात का शक

आकांक्षा पुरी का पोस्ट देखकर फैंस कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव संग अपना रिश्ता कहीं कंफर्म तो नहीं कर दिया. वहीं दूसरे यूजर्स का कहना है कि दोनों साथ में क्यूट लगते हैं. हालांकि खेसारी ने साल 2006 में चंदा यादव के साथ शादी की थी और अभी उनके दो बच्चे भी है. आकांक्षा का नाम सिंगर मीका सिंह के साथ जुड़ चुका है. जब वह रियलिटी शो मीका दी वोटी की विनर बनने के बाद उनकी पार्टनर बनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >