Bhojpuri Adda: कब होगा आम्रपाली डूबे की ‘सास कमाल बहु धमाल’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर? इस एक्टर के साथ फरमाएंगी रोमांस

Bhojpuri Adda: आम्रपली दुबे की नै फिल्म ‘सास कमाल बहु धमाल’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की डेट सामने आ गई है. ऐसे में अगर आप यह जानने के लिए बेताब हैं कि फिल्म में एक्ट्रेस किस एक्टर के साथ नजर आएंगी, तो आइए आपको बताते हैं.

Bhojpuri Adda: आम्रपाली दुबे के फैंस के लिए खुशखबरी है. अब भोजपुरी इंडस्ट्री में इतिहास रचने के लिए फीलमची भोजपुरी पूरी तरह तैयार है. इस चैनल ने अब अपनी ही फिल्मों को बनाने का काम शुरू कर दिया है और इसकी शुरुआत चैनल ने भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सास कमाल बहु धमाल’ से किया है. इस फिल्म का वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर शाम 5 बजे 21 दिसंबर, 2024 को होगा. इस फिल्म को आप फीलमची चैनल पर देख पाएंगे. ऐसे में अगर आप फिल्म के बारे में जयादा नहीं जानते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?

आम्रपाली दुबे की इस नई फिल्म की कहानी झखझोरपुर नाम के एक ऐसे गांव पर आधारित है, जो एक ऋषि के श्राप की वजह से प्रभावित है. इस श्राप के कारन इस गांव में सास-बहू के रिश्ते कभी सामान्य नहीं रह पाते हैं. ऐसे में जब लक्ष्मी (आम्रपाली दुबे) इस गाँव में बियाह कर आती है, तब उसे भी इस श्राप का सामना करना पड़ता है. लक्ष्मी बाकी बहुओं जैसी गुमसुम या चुप बैठने वालों में से नहीं है. इसलिए वह गांव के सभी सास-बहू के बीच झगड़ों को खत्म करने और श्राप से मुक्ति पाने के लिए एक योजना बनती है. इस बीच कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब लक्ष्मी का प्लान पूरा होने से पहले गांव वालों के सामने आ जाता है. ऐसे में क्या लक्ष्मी को इस श्राप से मुक्ति मिलेगी या कहानी में दूसरा मोड़ आएगा? इन सभी सवालों के लिए आपको 21 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा.

सास कमाल बहु धमाल की स्टार कास्ट

सास कमाल बहु धमाल में आम्रपाली दुबे के साथ जय यादव इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे. उनके अलावा फिल्म में विद्या सिंह, मणि भट्टाचार्य, लाडो मधेशिया, और ज्योति मिश्रा जैसे कई दिग्गज एक्टर्स नजर आएंगे.

Also Read: ये हैं भोजपुरी की टॉप-5 हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, दूसरी वाली हैं सबकी फेवरेट

Also Read: Amrapali Dubey: बिना पैसे खर्च किए इस प्लेटफॉर्म पर देखें आम्रपाली दुबे की 3 फिल्में, बिल्कुल नहीं होंगे बोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >