भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में सजेगी सितारों की महफिल, जानें किस दिन होगा समारोह

Bhojpuri Film Awards: 19वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को मुंबई के अथर्व ऑडिटोरियम में किया जाएगा. साल 2005 में भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स की शुरुआत विनोद कुमार गुप्ता ने की थी.

Bhojpuri Film Awards: भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 19वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है. ये 14 दिसंबर 2024 को मुंबई के अथर्व ऑडिटोरियम, मलाड में किया जाएगा. इसकी तैयारी चल रही है और शो 14 दिसंबर को शाम 6 बजे से शुरू होगा. अवॉर्ड शो में बॉलीवुड और भोजपुरी जगत के स्टार्स शामिल होंगे. शो में उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने पिछले साल यानी 2023 में बनी फिल्मों में शानदार काम किया है. साथ ही फिल्मों के निर्माता, निर्देशक, कलाकार और तकनीशियनों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा.

जानें भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स की शुरुआत किसने की

साल 2005 में भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स की शुरुआत विनोद कुमार गुप्ता ने की थी. उसके बाद से ही हर साल यह समारोह हर साल भोजपुरी सिनेमा से जुड़े लोगों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित करता आ रहा है. यह अवॉर्ड शो इस साल 19वें साल में प्रवेश कर रहा है. समारोह का निर्देशन निर्देशक प्रमोद शास्त्री करेंगे. शो में उन फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है, जिसे 1 जनवरी 2023 से लेकर 31 दिसंबर 2023 के बीच सिनेमा हॉल या सैटेलाइट चैनलों पर रिलीज किया गया है. अवॉर्ड्स की घोषणा जूरी करेंगें.

विनोद गुप्ता ने कहा- भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स…

विनोद गुप्ता ने कहा, “भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स ने पिछले 18 सालों में सिनेमा को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को पहचानने का काम किया है. इस बार का 19वां संस्करण भी उसी जोश और समर्पण के साथ आयोजित होगा. हम चाहते हैं कि भोजपुरी सिनेमा को एक वैश्विक पहचान मिले और यह समारोह उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.”

Also Read- Bhojpuri Song: काजल राघवानी के ठुमकों पर आया पवन सिंह का दिल, 2 साल बाद भी इस गाने पर आ रहे ताबड़तोड़ व्यूज

Also Read- Amrapali Dubey: बिना पैसे खर्च किए इस प्लेटफॉर्म पर देखें आम्रपाली दुबे की ये 3 फिल्में, बिल्कुल नहीं होंगे बोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >