VIDEO: भोजपुरी एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह का कातिलाना अंदाज, इस गाने में दिये शानदार एक्‍सप्रेशंस

भोजपुरी एक्‍ट्रेस अक्षरा अक्‍सर अपने ग्‍लैमरस लुक और वीडियोज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. अक्षरा भी अपने फैंस से रूबरू होना बेहद पसंद करती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि जिसमें वे ‘चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्‍तानी’ गाने पर जबरदस्‍त एक्‍सप्रेशन देतीं नजर आ […]

भोजपुरी एक्‍ट्रेस अक्षरा अक्‍सर अपने ग्‍लैमरस लुक और वीडियोज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. अक्षरा भी अपने फैंस से रूबरू होना बेहद पसंद करती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि जिसमें वे ‘चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्‍तानी’ गाने पर जबरदस्‍त एक्‍सप्रेशन देतीं नजर आ रही हैं. उनकी अदाएं लोगों को बेहद पसंद आ रही है. वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स उनकी जम‍कर तारीफ कर रहे हैं.

अक्षरा सिंह ने खुद यह वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. एक यूजर ने लिखा,- क्‍या खूब दिखती हो बड़ी सुंदर दिखती हो.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘आज तक का आपका सबसे अच्‍छा वीडियो.’

अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्‍द ही फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में भोजपुरी स्‍टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी मुख्‍य भूमिका में हैं. कहा जा रहा है कि अक्षरा ने फिल्‍म के एक प्रोमोशनल गाने में डांस किया है. कहा जा रहा है कि अक्षरा को इस गाने के लिए मुंह मांगी रकम दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >