भोजपुरी एक्ट्रेस को बुढ़िया चाची कहने और झापड़ मारने की बात पर भड़के एक्स हस्बैंड, कर दिया खुलेआम चैलेंज

यश कुमार ने खेसारी लाल यादव के दोस्त अखिलेश कश्यप को चेतावनी दी है. आखिर किस वजह से यश कुमार ने उन्हें वॉर्निंग दी, आपको बताते हैं.

भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के करीबी दोस्त अखिलेश कश्यप ने अंजना सिंह पर सोशल मीडिया पर निशाना साधा था. अखिलेश ने अपने वीडियो में उनकी पोल खोलने की बात कही थी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह भाग जाए नहीं तो वह उन्हें मारेंगे. अब इस पूरे मामले में अंजना सिंह के एक्स हसबैंड और एक्टर यश कुमार की एंट्री हो गई है. उन्होंने अखिलेश का नाम लेते हुए कहा कि, जब से वह खेसारी की कुंडली में आए हैं, खेसारी लाल यादव को सबका दुश्मन बना दिए.

यश कुमार ने इस शख्स को दी चेतावनी

यश कुमार ने डायरेक्टर अखिलेश कश्यप का नाम लेते हुए कहा, क्या बोले हो अंजना सिंह को? ये शब्दों के मर्यादा है तुम्हारे. एक लड़की को तुमने इतना परेशान किया कि तुम लोगों ने कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सब कह दिया. अंजना जी की बात कर रहा हूं. फिर तुम अंजना जी को मारने की बात करते हो. उसके बाद भी अंजना जी भागी नहीं है, सोशल मीडिया पर है. तो अखिलेश राय मैं तुम्हें चैलेंज करता हूं कि तुम अंजना सिंह को मार के दिखाओ.

अखिलेश कश्यप ने क्या कहा था?

अखिलेश कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वह कहते हैं, "उम्र के साथ-साथ दिमाग भी सठिया गया है. लगता है कि अब रांची का टिकट कराना पड़ेगा." उन्होंने आगे कहा कि, "भाई लोग कल से लगातार मैसेज कर रहे हैं कि भैया, जवाब दीजिए और इसका रिप्लाई कीजिए. लेकिन हम लोग को भी उनको जवाब देना पड़ेगा क्या?" वह फिर कहते हैं कि यहां से भाग जाओ नहीं तो वह उनको मारेंगे. उन्होंने एक और वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, "अगर मैंने पोल खोल दी, तो फ्री में ही काफी चर्चा हो जाएगी." इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ आने की बात कहते हुए कहा कि, "लखनऊ आ जाओ, तुम्हें कुछ दिखाना है."

ये भी पढ़ें: हीरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे... खेसारी लाल यादव की अंजना ने खोल दी पोल, कहा- जब भौजी ने अचानक वहां अटैक कर दिया था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >