Bhojpuri Bawaal: 'सबसे बड़ी झूठी है वो..' शो में इस कंटेस्टेंट पर भड़के आम्रपाली, निरहुआ और पवन सिंह

'भोजपुरी बवाल' के नए प्रोमो में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे ने काजल राघवानी को बताया 'चालबाज' और 'झूठा'. इस ड्रामे के बाद इंटरनेट पर छिड़ गई नई बहस - जानिए क्या है पूरा मामला.

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' आए दिन नए ट्विस्ट्स आते रहते हैं. हाल ही में सामने आए एक प्रोमो में होस्ट भारती सिंह ने सभी कंटेस्टेंट्स से पूछा कि उनके हिसाब से शो में सबसे बड़ा 'झूठा' कौन है. इस सवाल के जवाब में माहौल अचानक गर्म हो गया.

What Was in the Promo: क्या था प्रोमो में 

भोजपुरी बवाल के प्रोमो में दिखाया गया कि आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और पवन सिंह ने अपने-अपने अंदाज में काजल राघवानी को झूठा और चालबाज बताया. बातचीत के दौरान जब कॉमेडी क्वीन भारती सिंह से पूछा  कि इस शो में सबसे बड़ा झूठा कौन हैं. इस पर आम्रपाली ने तुरंत काजल के बने पोस्टर पर एक टैग चिपकाते हुए कहा, ‘झूठ बोले कौवा काटे’. और कहा की इनकी अपनी मनगढंत कहानियां होती है, तो मेरे हिसाब से सबसे ज्यादा झूठ यह बोलती हैं.

Pawan Singh Calls Kajal Raghwani Chalbaaz: पवन सिंह ने  काजल को बताया चालबाज 

पवन सिंह से जब भारती सिंह ने पूछा कि आपके हिसाब से कौन चालबाज है, उसपर पवन सिंह ने चालबाज का टैग काजल को दिया. वहीं निरहुआ ने 'ट्यूबलाइट' जैसे शब्दों का टैग भी काजल को ही दिया. प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर बहस शुरू हो गई.

जब भारती ने कहा कि जब वह यह सब देखेगीं तो, तब पवन ने कहा, दिखना ही हैं अब क्या ही.

Fans Supported kajal Raghwani: फैंस ने किया काजल को सपोर्ट 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. जहां कुछ लोगों ने इसे शो का हिस्सा बताया, वहीं बड़ी संख्या में फैंस काजल राघवानी के समर्थन में उतर आए. इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने बाकी कंटेस्टेंट्स पर एक साथ काजल को निशाना बनाने का आरोप लगाया.

एक यूजर ने लिखा, "चालबाज तो तुम सब हो." वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "सब मिलकर सिर्फ एक को टारगेट कर रहे हैं।" एक अन्य यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, "तुम लोग कुछ तो शर्म करो... सबके अपने-अपने कारनामे हैं. फिर भी सिर्फ काजल को ही क्यों घेरा जा रहा है?"

एक और कमेंट में पुराने विवाद का जिक्र करते हुए लिखा गया, "और ये पवन... लड़की को स्टेज पर टच किए इतना बवाल हुआ था, भूल गए क्या?" यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर पहले से चर्चा में रहे विवादों की ओर इशारा करती है. हालांकि, इस दावे पर शो या संबंधित कलाकारों की ओर से इस वीडियो के संदर्भ में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हाल के दिनों में काजल राघवानी और पवन सिंह से जुड़े पुराने विवाद भी फिर चर्चा में आए हैं.

कमेंट सेक्शन में कई लोगों का मानना था कि शो में काजल राघवानी को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है. कुछ यूजर्स ने इसे केवल मनोरंजन और रियलिटी शो का हिस्सा बताया, जबकि कई दर्शकों ने कहा कि किसी एक कंटेस्टेंट पर लगातार सवाल उठाना सही नहीं है.

About Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल के बारे में 

'भोजपुरी बवाल' के हर नए एपिसोड के साथ कलाकारों के बीच रिश्ते और समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. कभी दोस्ती तो कभी तीखी बहस, शो में लगातार नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं. यही वजह है कि हर प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और दर्शक अपनी राय खुलकर रख रहे हैं. यह शो जिओ हॉटस्टार OTT पर रात 10:30 बजे Colors TV पर प्रसारित होता है. यह शो 2 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal: चार साल बाद पवन सिंह की होंगी तमन्ना भाटिया? आम्रपाली दुबे बोलीं- चार साल में आने वाली हैं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >