Bhojpuri Song: आपका दिल चुरा लेगा अक्षरा सिंह का नया गाना एक लाख का लहंगा, VIDEO

Bhojpuri Song- अक्षरा अपने फैंस के लिये एक नया गाना लेकर आयी है. उनका यह नया भोजपुरी गाना ‘एक लाख का लहंगा’ है.

भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी सुरीली आवाज के लिए भी जानी जाती हैं. अक्षरा अपने फैंस के लिये एक नया गाना लेकर आयी है. उनका यह नया भोजपुरी गाना ‘एक लाख का लहंगा’ (Ek Lakh Ka Lehnga) है. सोशल मीडिया पर यह गाना आते ही वायरल हो गया है. फैंस इसे जमकर लाइक एंड शेयर कर रहे है.

अक्षरा के वायरल हो रहे इस गाने के बोल हैं ‘एक लाख का लहंगा’. इस गाने में अक्षरा सिंह लहंगा पहने हुए काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. इसे आर आर पंकज ने लिखा है और संगीत विनय विनायक ने दिया है.

वहीं, इससे पहले गाने के बारे में जानकारी देते हुए अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर शेयर किया था. पोस्टर को शेयर करते हुए ऐक्ट्रेस ने कैप्शन दिया,’अपना #eklakhkalehnga लेके आर ही हूं…आप सबका दिल जीतने कल..लो भई इंतेज़ार हुआ ख़त्म.’

अक्षरा सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक और मैसेज भी शेयर किया है जिसमें वो कोरोना वायरस की तबाही से लड़ाई में शामिल होने की बात कर रही हैं. उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए सहयोग राशि भी दी है और चेक की तस्वीर अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट की है.

बता दें कि अक्षरा सिंह अगली बार भोजपुरी फिल्म ‘डोली’ में दिखाई देंगी. मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रितेश पांडेय, विपिन सिंह, नीलिमा सिंह, निशा पांडे, रश्मि श्रीवास्तव, नरेश सिंह, अशोक गुप्ता, कृष्ण कुमार और रागिनी यादव हैं. ‘डोली’ की कहानी अरविंद तिवारी द्वारा लिखी गई है और संगीत अविनाश झा ने बनाया है. हालांकि फिल्म निर्माताओं ने इस मूवी के रिलीज डेट का अभी कोई खुलासा नहीं किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >