क्या Rupali Ganguly के सभी अवॉर्ड्स जीतने से नाखुश है भाविका शर्मा, बोलीं- यह ख्याल आना…

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2024 में कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. उनकी जीत से उनके चाहने वाले खुश है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि गुम है किसी के प्यार में फेम भाविका शर्मा उनकी जीत से खुश नहीं है. अब इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी एक्ट्रेस भाविका शर्मा इन दिनों सीरियल गुम है किसी के प्यार में नजर आ रही है. सीरियल की कहानी दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स इसमें लीप लेकर आए है. अब कहानी सवी और रजत की लव स्टोरी के ईद-गिर्द घूम रही है. रजत और सवी को अब एक-दूसरे पर भरोसा हो गया है. दोनों एक-दूसरे का साथ देने लगे है. वहीं, स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2024 में अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीते हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आने लगी कि रूपाली की जीत से भाविका खुश नहीं है. इसपर भाविका ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

क्या रूपाली गांगुली की जीत से नाराज है भाविका शर्मा

दरअसल, रूपाली गांगुली ने स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2024 में कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. पिछले साल भी एक्ट्रेस को पांच ट्रॉफी मिले थे. इस जीत से उनके फैंस काफी खुश है. वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चलने लगी कि उनकी जीत से गुम है किसी के प्यार में की भाविका शर्मा नाखुश है. इसपर टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया ने भाविका से बात की. उन्होंने कहा, मैं क्यों अपसेट होऊंगी. वो सीनियर आर्टिस्ट है और उनका शो अच्छा कर रहा है.

भाविका शर्मा बोलीं- वो सारे अवॉर्ड्स डिर्जव करती है…

भाविका शर्मा ने आगे कहा, ”वो सारे अवॉर्ड्स डिर्जव करती है और इसमें खुश नहीं होने की कोई बात नहीं है. ये सारे रिपोर्ट्स बकवास है. मुझ इस बारे में कुछ पता भी नहीं था और ये मैं पहली बार सुन रही हूं. मैं रूपाली के लिए खुश हूं. उन्होंने काफी मेहनत की है और उनका टैलेंट हर किरदार में चमकता है. यह ख्याल आना कि मैं किसी और की सफलता से दुखी होऊंगी, ये बहुत मूर्खतापूर्ण है.” गौरतलब है कि हाल ही में मेकर्स अनुपमा में 15 साल का लीप लेकर आए है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की एंट्री से जिगर का असली चेहरा आएगा सामने, सवी का सपोर्ट सिस्टम बनेगा रजत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >