Hunarbaaz के सेट पर रो पड़ीं भारती सिंह, पति हर्ष लिंबाचिया भी हुए इमोशनल, जानिए क्या है वजह

शो 'हुनरबाज... देश की शान' के सेट पर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया एक डांस क्रू का डांस देखकर काफी इमोशनल हो गए. भारती रोने भी लगी. शो का प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Hunarbaaz: रियलिटी शो ‘हुनरबाज… देश की शान’ (Hunarbaaz) दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है. शो का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है. इसमें शो के होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इमोशनल होते दिख रहे है. वीडियो में करण, भारती को हग किए है और उसे रोने से चुप करा रहे है. अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या हुआ जो कॉमेडी क्वीन रोने लगी.

भारती सिंह हुई इमोशनल

दरअसल, हुनरबाज के स्टेज पर एक डांस क्रू उन दोनों की लव स्टोरी को बताते हुए डांस किया. इस प्रोमो वीडियो के कैप्शन में लिखा है, फील क्रू ने डेडिकेट किया भारती और हर्ष की लव स्टोरी को अपनी परफॉर्मेंस. इस वीकेंड वेलेंटाइन्स स्पेशल में देखिए एक ऐसा मंजर जो होगा सबसे खास. वीडियो में पहले तो भारती मुस्कुराती है लेकिन फिर वो काफी इमोशनल दिखती है.

https://www.instagram.com/tv/CZwe6joDkds/

प्रोमो वीडियो वायरल

इस प्रोमो वीडियो में भारती सिंह उनकी परफॉर्मेंस देखकर रोने लगती है. हर्ष भी काफी इमोशनल नजर आते है. परफॉर्मेंस के दौरान भारती के आंखों से आंसू गिरते साफ दिख रहे है. शो की जज परिणीति चोपड़ा उसे हग किए हुए है और करण जौहर भी उसे गले लगाते दिख रहे है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Also Read: A Thursday Trailer: यामी गौतम ने किडनैपर बनकर 16 बच्चों को किया किडनैप, जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

मिथुन चक्रवर्ती बने बच्चे!

पिछले दिनों भारती सिंह ने ‘हुनरबाज… देश की शान’ शो के सेट मिथुन चक्रवर्ती का एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो इंस्टाग्राम का चाइल्ड फेस का इस्तेमाल करके एक्टर का चेहरा बच्चे जैसा बना देती है. हालांकि इस बात की भनक एक्टर को नहीं लगती और वो इसके बारे में भारती से पूछते भी दिख रहे है.

भारती सिंह- हर्ष लिंबाचिया बनने वाले हैं पेरेंट्स

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पेरेंट्स बनने वाले हैं. इस दौरान भारती अक्सर बेबी बंप दिखाते हुए फोटोशूट करवाती रहती है. भारती ने बताया था कि उनकी डिलीवरी अप्रैल में होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >