Mirzapur 3 की रिलीज से पहले इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख डालें पहले 2 सीजन, कालीन भैया-गुड्डु की यादें हो जाएंगी ताजा

1 / 1
Mirzapur 3 की रिलीज से पहले इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख डालें पहले 2 सीजन, कालीन भैया-गुड्डु की यादें हो जाएंगी ताजा
फुल स्क्रीन में देखें

Mirzapur-3

Mirzapur 3: मिर्जापुर सीजन 3 का हर कोई इंतजार कर रहा है. ये सीरीज काफी पॉपुलर है. प्राइम वीडियो ने अभी तक वेब सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है. स्ट्रीमिंग से पहले अगर आपने अभी तक इसके पहले दो सीजन नहीं देखे हैं, तो अभी देख डालें.

Mirzapur 3: पंकज त्रिपाठी, अली फजल स्टारर मिर्जापुर ने अपनी दमदार कहानी से कई लोगों के दिलों पर राज किया है. वेब सीरीज के पहले दो सीजन काफी पॉपुलर हुए थे. अब फैंस तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Mirzapur

प्राइम वीडियो की टीम ने कुछ महीने पहले ये अनाउंस किया था कि मिर्जापुर 3, 2024 में रिलीज होगी. हालांकि ऑफिशियल डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुआ है.

‘मिर्जापुर’ का प्रीमियर 16 नवंबर, 2018 को हुआ था और इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिसपांस मिला. यही वजह है कि ‘मिर्जापुर’ भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में से एक बन गई.

Read Also- OTT पर इन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज को देख आ जाएगा मजा, रहस्य ऐसी जो हिला देगी दिमाग

ऐसे में अभी तक आपने मिर्जापुर के पिछले दोनों सीजन नहीं देखें हैं, तो अमेजन प्राइम वीडियो पर जरूर देख डालें. क्राइम थ्रिलर आपको अंत तक स्क्रीन से बांधे रखेगा.

अमेजन प्राइम वीडियो ने बीते दिनों मिर्जापुर 3 का एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें एक गद्दी थी, जो आग में जल रही थी. कैप्शन में लिखा था, सिंहासन के लिए गुड्डू और गोलू एक नए दावेदार के खिलाफ खड़े हैं. क्या वे इस आग की चपेट में आ जाएंगे या फिर दूसरे लोग जीत हासिल करेंगे.

Read Also- Mirzapur 3: क्या मिर्जापुर 3 से मुन्ना भैया का कट गया पत्ता, दिव्येंदु शर्मा ने खुद बताया पूरा सच

यह मिर्जापुर के राजा, कालीन भैया, जिनकी भूमिका पंकज त्रिपाठी ने निभाई है, और पंडित ब्रदर्स, गुड्डु और बब्लू की कहानी है. पहला सीजन एक ब्लॉकबस्टर था.

मिर्जापुर सीजन 2 के अंत ने दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया था कि क्या कालीन भैया का राज मिर्जापुर से खत्म हो जाएगा. गुड्डू पंडित को लगता है कि उसने कालीन भैया का मार दिया है.

‘मिर्जापुर’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विक्रांत मैसी, दिव्येंदु शर्मा और हर्षिता गौड़ जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Read Also: Mirzapur 3 की रिलीज से पहले OTT पर देख डालें ये धमाकेदार थ्रिलर वेब सीरीज, ट्विस्ट देख उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >