TRP Report: रुपाली गांगुली की चमकी किस्मत, अनुपमा छोड़ने की खबरों के बीच सीरियल ने मारी बाजी, जानें टॉप 10 शोज

Barc TRP Report Week 52: बार्क ने साल 2023 के आखिरी हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है. काफी हफ्तों से नंबर एक की जगह पर अनुपमा था, जिसे गुम है किसी के प्यार ने पीछे छोड़ दिया था. अब आपतो बताते है टॉप 10 में किस सीरियल ने बाजी मारी.

52वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. एक बार फिर से अनुपमा नंबर एक के स्थान पर आ गया है. इसने अपनी पुरानी पोजिशन हासिल कर ली है. शो को इस हफ्ते 2.6 रेटिंग मिली.

भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर गुम है किसी के प्यार में नंबर दो आ गया है. शो को और भाविका शर्मा स्टारर सीरियल को 2.4 रेटिंग मिली है. आने वाले दिनों में ईशान और सवी की शादी दिखाई जाएगी.

समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इस वीक तीसरे नंबर पर आ चुका है. शो को 2.4 रेटिंग मिली है. शो में दिखाया जा रहा है कि रोहित लापता है और अरमान और अभीरा उसे खोज रहे है.

इमली इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर है. पिछले हफ्ते भी शो इसी नंबर पर था. सीरियल को 2.1 रेटिंग मिली है.

स्टार प्लस के सीरियल पांड्या स्टोर ने टीआरपी लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल किया है. हालांकि कुछ समय से शो के ऑफ-एयर होने की खबरें थे, लेकिन शो बंद नहीं हो रहा. शो को 2 रेटिंग मिली है.

हिमांशी पाराशर और विजयेंद्र कुमेरिया स्टारर सीरियल तेरी मेरी डोरियां कुछ समय से चर्चा में है. शो को दो रेटिंग मिली है और ये टीआरपी लिस्ट में छठे स्थान पर है. शो में गैरी की दोबारा वापसी हुई है.

कलर्स टीवी के माइथॉलोजिकल सीरियल शिव शक्ति दर्शकों को काफी पसंद है. शो सातवें स्थान पर है और इसकी रेटिंग 2 रही. ये सीरियल कलर्स पर आता है.

हिबा नवाब स्टारर सीरियल झनक हाल ही में शुरू हुआ है. शो को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. शो टीआरपी लिस्ट में आठवे नंबर पर है. शो की रेटिंग 1.9 रही है.

सीरियल परिणीति टीआरपी लिस्ट में नवें नंबर पर है और इसकी रेटिंग 1.9 रही है. कलर्स का ये शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रेटिंग 1.9 रही है. शो पिछले हफ्ते पांचवें नंबर पर था और इस हफ्ते दसवें नंबर पर आ गया है. शो में हाल ही में दयाबेन की वापसी को लेकर सुर्खियों में है.

Also Read: Anupama: इस शख्स के आने से मिटेगी अनुज-अनुपमा की दूरी, आध्या और श्रुति बुनेगी नयी चाल!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >