Bade Achhe Lagte Hain: 10 साल के बाद राम-प्रिया की जोड़ी आएगी वापस, हो रही शो की वापसी, जानें कब से देखें

सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' फिर से टीवी पर रि-रिलीज होने वाला है और इसका प्रोमो सामने आ गया है. प्रोमो देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए है और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Bade Achhe Lagte Hain: सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में राम कपूर और साक्षी तंवर ने मुख्य किरदार निभाया था. सीरियल साल 2011 में शुरू हुआ था और 2014 में खत्म हो गया था. शो में राम और साक्षी की केमेस्ट्री को फैंस ने काफी सराहा था. अब उनके फैन के लिए गुड न्यूज है. शो फिर से टीवी पर वापसी कर रहा है और रि-रिलीज होने वाला है. 11 नवंबर रात 8: 30 बजे से आप शो को फिर से टीवी पर देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फिर से आ रहा टीवी पर

सोनी टीवी ने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ शो का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. प्रोमो में राम कपूर और साक्षी तंवर नजर आ रहे हैं. दोनों राम और प्रिया के रोल में दिख रहे हैं और वह सब्जी वाले ठेले के पास होते हैं. सब्जी लेते हुए दोनों के बीच प्यारी सी बात होती है. राम की बातों पर प्रिया शरमा जाती है. प्रोमो पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हम इंतजार कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, राम और प्रिया की जोड़ी कमाल की है. एक यूजर ने लिखा, शो फिर से बीच मे बंद मत करना.

जानें ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ की क्या है कहानी

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ की कहानी राम और प्रिया के ईद-गिर्द घूमती है. दोनों की शादी मजबूरी में होती है और दोनों एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं. हालांकि एक साथ रहने के बाद दोनों एक-दूसरे को समझते है और वो प्यार में पड़ जाते हैं. यह शो एक परिपक्व प्रेम कहानी है. शो में चाहत खन्ना, ईवा ग्रोवर, सुमोना चक्रवर्ती, मोहित मल्होत्रा जैसे स्टार्स ने काम किया है.

Also Read- Anupama: इस शख्स ने अपने ही घर से की चोरी, प्रेम के प्यार में पड़ रही काव्या की बेटी

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटते ही राही करने लगी सबको परेशान, अनु को सताने के लिए आध्या ने बनाया मास्टर प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >