Bade Achhe Lagte Hain Naya Season: हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की लव स्टोरी लिखेगी नयी कहानी, इस दिन से शो आएगा टीवी पर

Bade Achhe Lagte Hain Naya Season: टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी स्टारर शो बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन का प्रोमो आउट हो चुका है. प्रोमो में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है. चलिए आपको बताते हैं कि किस दिन से शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा.

Bade Achhe Lagte Hain Naya Season: एकता कपूर का नया शो बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन सोनी टीवी पर आ गया है. शो का पहला प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी नजर आ रहे हैं. इस रोमांटिक ड्रामा में हर्षद और शिवांगी की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है. पहली बार किसी शो में दोनों की जोड़ी बनी है. सीरियल में उनके किरदर का नाम ऋषभ और भाग्यश्री है. प्रोमो काफी दिलचस्प है और इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे. चलिए आपको बताते हैं किस दिन से इसे आप टीवी पर देख सकते हैं.

बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन का प्रोमो आया सामने

शो बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन के प्रोमो में दिखाया जाता है कि भाग्यश्री और ऋषभ दोनों साथ में जिम जाते हैं, तभी कुछ लोग उन्हें परेशान करने की कोशिश करते है. जिसके बाद ऋषभ अपनी बॉडी दिखाता है और लड़कियां उसकी फिट बॉडी देखकर क्रेजी हो जाती है. उसमें से एक लड़की बेहोश हो जाती है. ऋषभ उसे होश में लाता है और उसे अपने से बनाया हुआ खाना खिलाता है. लड़कियां उसे छूने की कोशिश करती है और ये देखकर भाग्यश्री को जलन होती है. वह जल्द से उसके बॉडी को कवर कर देती है. जिसके बाद दोनों वहां से साथ में चले जाते हैं. प्रोमो काफी शानदार लग रहा है.

किस दिन से टीवी पर आएगा बड़े अच्छे लगते हैं का नया सीजन

सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं का नया सीजन 16 जून से सोनी टीवी पर स्ट्रीम होगा. शो को दर्शक सोमवार से शुक्रवार से रात 8.30 पर आएगा. प्रोमो पर रिएक्ट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, यह दिलचस्प लग रहा है कृपया इसे अच्छी तरह से बनाए. हम सभी बहुत उत्साहित हैं. एक यूजर ने लिखा, मिस्टर चोपड़ा और हर शो में उनका शर्टलेस मोमेंट. एक यूजर ने लिखा, हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की जोड़ी कमाल की लग रही है. कई यूजर्स ने इसपर फायर वाला इमोजी भी बनाया.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >