Baba Siddique की मौत से टूटी शिल्पा शेट्टी, नहीं रुक रहे आंसू, गम में डूबे सलमान खान, VIDEO

महाराष्ट्र के नेता बाबा सिद्दीकी अब हमारे बीच नहीं रहे. शनिवार शाम को उनका निधन हो गया. उनपर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की और उनकी जान चली गई. उनकी मौत से बॉलीवुड सेलेब्स गम में डूब गए है.

Baba Siddique Death: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई. शनिवार शाम को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनपर गोली चलाई, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि उनकी जान चली गई. उनकी मौत से राजनेता से लेकर बॉलीवुड में शोक क लहर दौड़ गई है. बॉलीवुड में उनके कई दोस्त थे, जिनसे उनकी गहरी दोस्ती थी.

सलमान खान बिग बॉस 18 की शूटिंग छोड़ पहुंचे हॉस्पिटल

लीलावती अस्पताल में दिवंगत बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिलने सलमान खान पहुंचे. एक्टर रियलिटी शो बिग बॉस 18 की शूटिंग छोड़कर सुबह करीब 12:30 बजे हॉस्पिटल पहुंचे. उनका वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में एक्टर अस्पताल के अंदर जाते दिख रहे हैं. उनके चेहरे पर उदासी साफ दिख रही है. बता दें कि बाबा सिद्दीकी और उनकी फैमिली के साथ सलमान का काफी गहरा रिश्ता था. अक्सर बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टियों में वो शामिल होते थे.

फूट-फूटकर रोते दिखी शिल्पा शेट्टी

वहीं, शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ लीलावती अस्पताल में दिवंगत बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिलने पहुंची. इस दौरान शिल्पा अपने आंसू पोछते दिखी. इसके अलावा अस्पताल में जहीर इकबाल, वीर पहारिया भी हॉस्पिटल में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उन सबके चेहरे पर उदासी साफ दिख रही थी और बाबा सिद्दीकी को खोने का गम दिख रहा था. गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी पश्चिम से तीन बार विधायक रह चुके थे. इसी साल वो एनसीपी पार्टी में शामिल हुए थे.

Also Read- Baba Siddique: NCP अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >