आयुष्मान खुराना ने शाहरुख खान के घर के बाहर मांगी 'मन्नत', किंग खान के सिग्नेचर स्टाइल में दिया पोज

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर को शाहरुख खान के घर के बाहर मन्नत मांगते देखा जा सकता है. उनके इस अंदाज को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे है.

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. जल्द ही वे फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इन दिनों आयुष्मान फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं. लेकिन उनकी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट शाहरुख खान के सभी फैंस के लिए एक ट्रीट है और यह साबित करती है कि वह भी एक सच्चे शाहरुख खान फैन हैं.

आयुष्मान खुराना ने मन्नत के बाहर मांगी दुआ

दरअसल आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है. जिसमें उन्हें किंग खान के घर के बाहर पोज देते देखा जा सकता है. एक्टर अपनी कार के छत से निकलकर दुआ मांग रहे है. वहीं उनके आसपास फैंस खुशी से झूम उठे है और इस पल को कैमरे में कैद कर रहे है. तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”मन्नत से गुजर रहा था…तो एक मन्नत मांग ली.”#AnActionHero #2ndDecember #SRKian.

https://www.instagram.com/p/CleKtpdDYSF/?hl=en
फैंस कर रहे कमेंट

आयुष्मान खुराना की पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, “मुंबई में पसंदीदा जगह”. अभिनेता मनीष पॉल ने लिखा, “यह गीत और विशेष रूप से ये पंक्तियां!!!” सिंगर जहराह एस खान ने लिखा, ‘ईश्वर आपकी सभी मन्नतें पूरी करे…’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मन्नत सिर्फ एक घर नहीं है…लोगों के लिए मंदिर है.” एक अन्य ने लिखा, ”मैं अपना लिरिक्स राइटिंग करियर शुरू करने के लिए अगले साल मुंबई जा रहा हूं, मन्नत पहली जगह होगी, जहां मैं जाऊंगा.”

Also Read: Aap Jaisa Koi Song: मलाइका अरोड़ा के ठुमकों पर आयुष्मान खुराना हुए फिदा, सॉन्ग ‘आप जैसा कोई’ रिलीज, VIDEO
इस दिन रिलीज होगी एक एक्शन हीरो

आयुष्मान इन-दिनों अपनी पहली एक्शन फिल्म एन एक्शन हीरो के प्रमोशन में व्यस्त हैं. अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जयदीप अहलावत भी हैं. फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में आयुष्मान अभिनेता की भूमिका में हैं, जो एक असल मर्डर केस में फंस जाता है और खुद को बचाने के लिए सभी से लड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >