31 दिन, ₹150 करोड़ और अब सिर्फ 2 लाख, Awarapan 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख सिर चकरा जाएगा

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की रोमांटिक थ्रिलर ‘आवारापन 2’ ने शुरुआत में अच्छा बज बनाया था, लेकिन अब इसकी कमाई की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है. रोमांटिक थ्रिलर ने आखिर कितने करोड़ जुटाए और क्या इसका टोटल कलेक्शन मेकर्स की उम्मीदों पर खरा उतरा? चलिए जानते हैं फिल्म की कमाई का पूरा हिसाब.

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 31 दिन पूरे हो गए हैं और फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी आखिरी सांसें गिनती नजर आ रही है. रिलीज से पहले सीक्वल को लेकर जो बज बना था, उससे उम्मीद थी कि फिल्म टिकट खिड़की पर लंबी पारी खेलेगी, लेकिन एक महीने बाद तस्वीर कुछ और ही कहानी सुना रही है.

आवारापन 2 ने कमाए कितने करोड़

आवारापन 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 212.89 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसमें भारत से फिल्म की 179.34 करोड़ की कमाई शामिल है, जबकि ओवरसीज मार्केट से 33.55 करोड़ जुटाए हैं. वहीं, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 150.47 करोड़ तक पहुंच गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को अब तक 1,38,846 शोज में दिखाया गया है.

आवारापन 2 का टोटल कलेक्शन

  • आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस वीक 1- 113.50 करोड़
  • आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस वीक 2- 30.75 करोड़
  • आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस वीक 3- 5.50 करोड़
  • आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस वीक 4- 0.68 करोड़
  • आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 29- 0.01 करोड़
  • आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 30- 0.01 करोड़
  • आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 31- 0.02 करोड़

आवारापन 2 टोटल कलेक्शन- 150.47 करोड़

आवारापन 2 के बारे में

नितिन कक्कड़ की ओर से निर्देशित और विशेष भट्ट द्वारा निर्मित, आवारापन 2 में इमरान हाशमी शिवम पंडित के रूप में वापस आए. फिल्म में दिशा पटानी और शबाना आजमी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जिसमें पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार शामिल हैं. शिवम की जिंदगी में आलिया की एंट्री तब होती है, जब उसे एक लावारिस बच्ची मिलती है. वह बच्ची को एक खास नाम देता है, जो उसके अतीत से जुड़ी एक खोई हुई शख्सियत की कब्र की याद दिलाता है. बाद में शिवम उसकी बेहतर जिंदगी के लिए उसे पहले एक अनाथालय और फिर एक नए परिवार तक पहुंचाता है। लेकिन कुछ समय बाद जब आलिया अचानक लापता हो जाती है, तो मामले की गंभीरता सामने आती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >