Auron Mein Kahan Dum Tha Teaser: दुश्मन तो थे अपने… अजय देवगन और तब्बू की फिल्म का धमाकेदार टीजर आउट

Auron Mein Kahan Dum Tha Teaser: अजय देवगन एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. उनकी नई फिल्म औरों में कहां दम था का आज धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ, जिसमें एक्शन और रोमांस देखने को मिल रहा है.

Auron Mein Kahan Dum Tha Teaser: शैतान और मैदान के बाद, अब अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आज मेकर्स ने अपकमिंग मूवी का धमाकेदार टीजर रिलीज किया. जिसमें अजय और तब्बू की हिट जोड़ी देखने को मिल रही है. फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


औरों में कहां दम था का धमाकेदार टीजर रिलीज
औरों में कहां दम था के धमाकेदार टीजर में अजय देवगन को होली खेलते हुए दिखाया गया. दूसरे फ्रेम में दोनों एक दूसरे को रंग लगाते हैं और गले मिलते हैं. फिर सिंघम स्टार जबरदस्त एक्शन करते हुए दुश्मनों को मार गिरा रहे हैं. वहीं बैकग्राउंड में आवाज आती है, ”जब दिल से धुंआ उठा बरसात का मौसम था, सौ दर्द उसने जो दिए वह मरहम जैसा था…हमने ही सितम ढाए, हमने ही कहर तोड़े…दुश्मन थे हमीं अपने औरों में कहां दम था.”

Read Also- Singham Again: बड़े टैंकों के बीच कमांडो संग शूट करते दिखे अजय देवगन, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर होगी सिंघम…

Read Also- Maidaan OTT: अजय देवगन की मैदान इस जबरदस्त ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर हुई रिलीज, वीकेंड बनेगा मजेदार

Read Also- Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन की शैतान ने मचाया गदर, 150 करोड़ के क्लब में हुई शामिल


अजय की फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड
फैंस अजय देवगन की फिल्म का टीजर देखकर काफी एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार हम आपका रोमांस देखेंगे.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आप दोनों एक साथ बहुत खूबसूरत लग रहे हैं.” एक अन्य ने लिखा, “हे भगवान, मेरा दिल तुरंत धड़क गया…. यह इतना दिलचस्प है कि फिल्म का इंतजार नहीं किया जा सकता.” सिंघम एक्टर ने टीजर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ”दुश्मन हम ही अपने…. #AuronMeinKahanDumTha #AMKDT का टीजर अभी जारी… 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में.”


औरों में कहां दम था के बारे में
‘औरों में कहां दम था’ का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है और यह प्रतिष्ठित जोड़ी अजय देवगन और तब्बू का एक साथ 10वां प्रोजेक्ट है. इससे पहले, अजय और तब्बू ने दृश्यम, दृश्यम 2, भोला, गोलमाल अगेन और विजयपथ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और उनमें से ज्यादातर सफल रही हैं. औरों में कहाँ दम था एक रोमांटिक ड्रामा है जो 2002 से 2023 तक चलने वाली एक प्रेम कहानी को दर्शाती है. फिल्म में बेनेडिक्ट गैरेट, शांतनु माहेश्वरी और सई माजेरेकर जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Read Also- मैदान ही नहीं इससे पहले भी कई बायोपिक फिल्मों में काम कर चुके हैं Ajay Devgn, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >