जब रफी सहाब के साथ 500 रुपये की शर्त में फंस गईं थी आशा भोसले, गाते-गाते फूल गई थी सांस

Asha Bhosle: आशा भोसले और मोहम्मद रफी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा 1966 की फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ के गाने को लेकर है, जिसमें 500 रुपये की शर्त लगी थी. कठिन लाइन गाते-गाते आशा भोसले की सांस फूल गई थी, लेकिन यह गाना बाद में सुपरहिट साबित हुआ और आज भी याद किया जाता है.

Asha Bhosle: हिंदी फिल्म संगीत के सुनहरे दौर में कई ऐसे दिलचस्प किस्से छिपे हैं, जो आज भी फैंस को हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक किस्सा दिग्गज गायिका आशा भोसले और महान गायक मोहम्मद रफी से जुड़ा है, जिसमें एक गाने को लेकर 500-500 रुपये की शर्त लग गई थी.

‘तीसरी मंजिल’ के गाने से जुड़ा है किस्सा

यह दिलचस्प घटना साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म Teesri Manzil के सुपरहिट गाने Aaja Aaja Main Hoon Pyar Tera से जुड़ी है. इस गाने के बोल मशहूर गीतकार Majrooh Sultanpuri ने लिखे थे, जबकि संगीत R. D. Burman ने दिया था.

कहा जाता है कि इस गाने की एक खास लाइन बेहद कठिन थी, जिसे सही सुर और एनर्जी के साथ गाना आसान नहीं था. यही वजह बनी कि इस गाने को लेकर एक दोस्ताना प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई.

500 रुपये की लगी थी शर्त

म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन और फिल्ममेकर Nasir Hussain के बीच 500-500 रुपये की शर्त लग गई कि इस चुनौतीपूर्ण हिस्से को बेहतर तरीके से कौन गा पाएगा- आशा भोसले या मोहम्मद रफी. उस दौर में 500 रुपये की रकम भी काफी बड़ी मानी जाती थी.

गाते-गाते हांफने लगी थीं आशा भोसले

एक रियलिटी शो के दौरान खुद आशा भोसले ने इस किस्से को साझा किया था. उन्होंने बताया कि गाने की लाइन “ओ आ आजा, आह आह” उनके लिए बेहद मुश्किल थी. इसे परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने कई दिनों तक लगातार अभ्यास किया.

यहां तक कि एक बार जब वह कार में बैठकर इस गाने की प्रैक्टिस कर रही थीं, तो उनकी सांसें इतनी तेज चलने लगीं कि ड्राइवर घबरा गया. उसे लगा कि उनकी तबीयत खराब हो गई है और वह उन्हें अस्पताल ले जाने की बात करने लगा.

आज भी सुपरहिट है गाना

भले ही उस वक्त यह गाना आशा भोसले के लिए चुनौती बना, लेकिन रिलीज के बाद यह जबरदस्त हिट साबित हुआ. आज भी यह गीत क्लासिक हिट्स में गिना जाता है और संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखता है.

यह भी पढ़ें: आशा भोसले की तबीयत पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >