आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज संग रिलेशनशिप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, फोटो शेयर कर बताया सच

दिग्गज सिंगर आशा भोसले की पोती जनाई भोसले और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के रिलेशनशिप के चर्चे सोसल मीडिया पर हो रहे हैं. चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि ऐसा नहीं है और अब जनाई ने सच्चाई बताई है.

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले की पोती और सिंगर जनाई भोसले और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. फोटो में जनाई और सिराट एक-दूसरे की आंखों में डूबे दिखे. जनाई और सिराज के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अब दोनों ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है.

जनाई भोसले और मोहम्मद सिराज नहीं कर रहे एक-दूसरे को डेट

दरअसल, जनाई भोसले के 23वें जन्मदिन में क्रिकेटर मोहम्मद सिराज नजर आए. पार्टी की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें जनाई और सिराज को साथ में देखकर फैंस उनके रिलेशनशिप के कयास लगाने लगे. अब इसपर जनाई ने रिएक्ट किया. जनाई ने बताया कि उनके बीच एक भाई-बहन का रिश्ता है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिराज संग वहीं फोटो लगाकर लिखा, मेरे प्यारे भाई. जिसके बाद सिराट ने जनाई के स्टोरी को अपने इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर कर लिखा, मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं.बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं.जैसे है चांद-सितारों में, मेरी बहना है एक हजारों में. उनका ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कौन हैं जनाई भोसले?

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले एक सिंगर और डांसर है. वह फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है. इसमें शिवाजी महाराज की पत्नी रानी साईं भोंसले के रोल में दिखेंगी. इसके अलावा जनाई का गाना केहंदी है 27 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है. बहुत तम लोगों को बता होगा कि जनाई बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की कजिन भी हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: 91 साल की उम्र में आशा भोसले ने किया ‘तौबा तौबा’ गाने का हुक स्टेप, डांस देख दर्शकों ने ऐसे किया रिएक्ट

यह भी पढ़ें- सिंगिंग ही नहीं, एक्टिंग भी कर चुकी हैं आशा भोंसले, जानें किस फिल्म में किया था काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >