Asha Bhosle Death Rumour: आशा भोसले की मौत की खबर ने मचायी सनसनी, बेटे ने वायरल दावों का बताया सच

Asha Bhosle Death Fact Check: आज के सोशल मीडिया पर दौर पर कई बार फर्जी खबरें वायरल होते रहती है. इसी बीच महान गायिका आशा भोसले की मौत की अफवाहें भी फैल गई. कई यूजर्स शॉक्ड हो गए, तो कई ने श्रद्धांजलि तक दे डाली. अब सिंगर के बेटे आनंद भोसले ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया और सच्चाई बताई.

Asha Bhosle Death Fact Check: इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में, फर्जी खबरों का फैलना आम बात हो गई है. इसका ताजा उदाहरण महान गायिका आशा भोसले के बारे में एक झूठा दावा है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें कहा जा रहा था कि आशा भोसले की मौत हो गई है. हालांकि अब उनके बेटे आनंद भोसले ने इसपर रिएक्ट किया और सच्चाई का खुलासा किया.

आशा भोसले की मौत पर बेटे ने किया रिएक्ट

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने ऑफिशियल तौर पर इन अटकलों पर विराम लगा दिया. उन्होंने ईटाइम्स संग बातचीत में कहा, ”यह खबर झूठ है.” दरअसल, आशा भोसले हाल ही में रेखा की सदाबहार क्लासिक फिल्म उमराव जान की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आईं, जो 44 साल बाद दोबारा रिलीज हुई. गायिका सिर्फ़ इस कार्यक्रम में शामिल ही नहीं हुईं. उन्होंने मंच पर आकर अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

कैसे फैली आशा भोसले के निधन की खबर

दरअसल आशा भोसले की मौत की अफवाह शबाना शेख नाम की एक यूजर की ओर से शेयर किए गए एक फेसबुक पोस्ट से शुरू हुई, जिसमें दिग्गज गायिका की माला पहने एक तस्वीर के साथ एक झूठा कैप्शन दिया गया था, जिसमें उनके निधन की घोषणा की गई. पोस्ट में लिखा था, “प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का निधन – एक संगीत युग का अंत (01 जुलाई 2025).”

यह भी पढ़ें- Maalik First Review: राजकुमार राव की फिल्म फ्लॉप या हिट, फर्स्ट रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >