टीवी पर Ramayan के ‘रावण’ सीता हरण देख हुए भावुक, हाथ जोड़कर यूं दिया रिएक्शन

Ramayan में रावण का किरदार करने वाले रावण अरविंद त्रिवेदी टीवी पर ‘सीता हरण’ देखते नजर आ रहे हैं. इस सीन को देखने के बाद वो भावुक हो जाते है और हाथ जोड़ लेते है.

लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन पर रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण (Ramayan) दोबारा दिखाया जा रहा है. रामायण के प्रसारण के बाद से ही कार्यक्रम ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये. लोगों ने इस सीरियल को भरपूर प्यार दिया जितना इसे पहले मिला था. हाल ही में रामायण में रावण का किरदार करने वाले रावण अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) टीवी पर ‘सीता हरण’ देखते नजर आ रहे हैं. इस सीन को देखने के बाद वो भावुक हो जाते है और हाथ जोड़ लेते है.

Also Read: क्या आपने देखी PM Modi और आडवाणी के साथ Ramayan की सीता की तसवीर? वायरल हो रही Photo

अरविंद त्रिवेदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो टीवी पर सीता-हरण का प्रसंग देखते नजर आ रहे हैं. इसमें सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका मदद के लिए लक्ष्मण को पुकारती दिखाई दे रही हैं. लेकिन तभी रावण सीता को लेकर अपने यान में उड़ जाता है. इस एपिसोड को देखने के बाद अरविंद बहुत भावुक हो जाते है और अपने हाथ जोड़ लेते हैं.

बता दें कि रामायण सीरियल में अरविंद त्रिवेदी के रावण किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस सीरियल में रावण का रोल कैसे मिला. अरविंद त्रिवेदी इस रोल से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए कहा था, ‘मेरी इच्छा सीरियल में केवट का रोल करने की थी. इसलिए मैंने रामानंद सागर से इस किरदार को करने की गुजारिश की थी. वो इससे सहमत नहीं थे. उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा. मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी. इसके बाद थोड़ी देर के लिए सन्नाटा पसर गया.

अरविंद त्रिवेदी ने आगे कहा कि, जब मैं स्क्रिप्ट वापस देकर जाने लगा तो रामानंद सागर ने रोककर बोला कि उन्हें अपना लंकेश मिल गया. उनकी इस बात को सुनकर मैं हैरान हो गया था. ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा था? जब मैंने रामानंद सागर से कहा कि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा. जवाब में उन्होंने कहा, ‘वो मेरी चाल ढाल देखकर समझ गए थे कि वही उनके रावण बनने योग्य है. उन्हें रामायण के लिए ऐसा रावण चाहिए जिसमें बुद्धि-बल हो और मुख पर तेज हो.’

गौरतलब है कि रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक रामायण तीन दशक से अधिक पुराना है और इसने 2015 के बाद से हिंदी जीईसी शो के लिए उच्चतम रेटिंग प्राप्त कर छोटे पर्दे पर ऐतिहासिक वापसी की. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रामायण ने पिछले सप्ताहांत के चार शो में 170 मिलियन दर्शकों की भागीदारी की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >