लड़ाई-झगड़ा भूल ननद Arti Singh की शादी में कश्मीरा शाह ने छूए गोविंदा के पैर, बोली- वो हमेशा मेरे ससुर….

आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. कपल ने फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में इस्कॉन मंदिर में एक दूसरे संग शादी रचाई. आरती के मामा गोविंदा भी वेडिंग में शामिल हुए. अब कश्मीरा शाह ने इसपर रिएक्ट किया है.

Arti Singh Wedding: आरती सिंह फाइनली अब मिसेज दीपक चौहान बन गई है. एक्ट्रेस ने फैमिली और फेंड्स के सामने 25 अप्रैल को सात फेरे लिए. कपल की वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. यूं तो स्टार्स को आशीर्वाद देने कई बड़े-बड़े सेलेब्स पहुंचे थे, हालांकि जिस पर सबकी नजरें टिकीं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा थे. उन्होंने अपनी भांजी को आशीर्वाद दिया और आगे की लाइफ अच्छी हो, इसकी कामना की. अब कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने इसपर रिएक्ट किया है.

गोविंदा को देखकर कृष्णा अभिषेक ने जताई खुशी
इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए, कृष्णा अभिषेक से पूछा गया कि शादी में आरती को आशीर्वाद देने के लिए उनके मामा पहुंचे तो उन्होंने कैसा फील हो रहा है. इसपर अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए कृष्णा ने कहा, “मामा आए बहुत खुशी हुई… वो दिल की बात है. हमारा ऐसा भावनात्मक जुड़ाव है, उन्हें देखकर बहुत खुशी हुई.

Also Read- Arti Singh Wedding: कृष्णा अभिषेक संग लड़ाई भूल भांजी आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, कहा- ‘ईश्वर से प्रार्थना है उसे कोई….’


कश्मीरा शाह ने भी गोविंदा के आने पर किया रिएक्ट
कश्मीरा शाह से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने गोविंदा के पैर छुए हैं. जिसपर अभिनेत्री ने कहा, ‘जाहिर है, यह कुछ ऐसा नहीं है, जिसे कहने की जरूरत है.’ यह पूछे जाने पर कि गोविंदा का इतने दिनों बाद आपसे मिलना कैसी प्रतिक्रिया थी. कश्मीरा ने जवाब दिया, “वह हमेशा मधुर रहे हैं. उन्होंने मेरे दोनों बच्चों को भी आशीर्वाद दिया. मैं बहुत खुश हूं, बहुत बहुत खुश.” बता दें कि पिंकविला के साथ बातचीत में कश्मीरा ने कहा था कि अगर गोविंदा आरती सिंह की शादी में शामिल होंगे तो वह उनके पैर छुएंगी क्योंकि वह उन्हें अपना ससुर मानती हैं.

आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी के बारे में
आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर शादियों में से एक थी. कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हुए थे. स्टार्स ने 25 अप्रैल को इस्कॉन मंदिर में आयोजित एक ग्रैंड वेडिंग में शादी कर ली. इस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए कपिल शर्मा, अरबाज खान, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, युविका चौधरी, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता जैसे कई सेलेब्स पहुंचे थे.

Also Read- Arti Singh Wedding: सात जन्मों के बंधन में बंधे आरती और दीपक, शादी की पहली तसवीर आई सामने, कपल ने मीडियो को दिए पोज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >