Armaan Malik 5वीं बार बनेंगे पिता, कृतिका मलिक ने अनाउंस की दूसरी प्रेग्नेंसी, ऐसा था पायल का रिएक्शन

Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है. अब उनके घर पर बड़ी खुशखबरी आई है. जी हां गोलू ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. जिससे पूरा मलिक परिवार खुशी से झूम उठा.

Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में अपने कार्यकाल के बाद से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. तीनों यूट्यूब पर डेली व्लॉगिंग करते हैं. जिसमें अपने डे टूडे लाइफ की डिटेल्स शेयर करते रहते हैं. उनके चार बच्चें है, जिनकी एक्टिविटी वह दुनिया वालों के सामने दिखाते हैं. अब मलिक परिवार में बड़ी खुशी आई है. जी हां कृतिका दूसरी बार मां बनने के लिए तैयार है.

दूसरी बार मां बनने वाली है कृतिका मलिक

दरअसल अपने लेटेस्ट व्लॉग में कृतिका मलिक ने खुलासा किया कि उन्हें लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट है. एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी टेस्ट भी किया, जिसमें पॉजिटिव दिखा रहा है. उन्होंने कहा कि यकीन नहीं हो रहा है कि मैं फिर से मां बनने वाली हूं. कई लोग मुझसे पूछते थे कि जैद का भाई-बहन आखिर कब आएगा. फाइनली अब वह आने वाला है. यह न्यूज उन्होंने अपने केयर टेकर लक्ष्य संग शेयर किया. लक्ष्य जैसे ही घरवालों को बताने वाली थी. कृतिका ने उसे रोका और कहा कि सबको बताओ कि तुम प्रेग्नेंट हो.

कृतिका ने पायल को ऐसे दी खुशखबरी

जैसे ही लक्ष्य ने प्रेग्नेंसी की बात शेयर की. पायल ने उसे डांट लगाई और कहा कि अभी तेरी शादी भी नहीं हुई है. हालांकि अरमान ने उसका सपोर्ट किया और कहा कि वह मैच्योर है और अपनी लाइफ का फैसला कर सकती है. हालांकि बाद में ऑफिस में कृतिका ने पायल को प्रेग्नेंसी किट दी. इसे देखने के बाद पायल खुश हो गई और गाने लगी, मेरे घर नए मेहमान आ रहे हैं. फिर उसने पूछा कि ट्विन्स हैं या सिंगल. इसपर गोलू ने कहा कि मैंने आईवीएफ नहीं करवाया है. हालांकि क्या कृतिका सचमें मां बनने वाली है या नहीं, इसपर फैंस शक कर रहे हैं और इसे प्रैंक बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Jyoti Malhotra की गिरफ्तारी पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कितने लोग छुपकर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >