Armaan Malik Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं यूट्यूबर अरमान मलिक, यूट्यूब से इतनी करते हैं कमाई

Armaan Malik Net Worth: यूट्यूब की दुनिया में पॉपुलर अरमान मलिक की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है.

Armaan Malik Net Worth: अरमान मलिक अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने दो शादियां की और उनकी पत्नियों का नाम कृतिका और पायल है. यूट्यूबर को अक्सर उनके साथ रील्स और व्लॉग बनाते हुए देखा जाता है. तीनों रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 का भी हिस्सा बने थे, जहां उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी कुछ पूछा गया था. अरमान के कई बिजनेस हैं, जिनसे वह करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं.

अरमान मलिक के यूट्यूबर पर हैं कई चैनल

अरमान मलिक यूट्यूबर की दुनिया में एक बड़ा नाम है. उनके कई चैनल्स है, जिसपर मिलियंस में व्यूज आते हैं. उनके मलिक व्लॉग्स में 8.1 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. वहीं फैमिली फिटनेस में 15 मिलियन से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं. इसके अलावा चिरायु पायल मलिक, नंबर 1 रिकॉर्ड्स, मलिक किड्स और मलिक फिटनेस व्लॉग भी शामिल हैं. वह यूट्यूब से लाखों में कमाई करते हैं. उनकी मंथली इनकम करीब 5 लाख के करीब है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

कितने करोड़ के मालिक है अरमान मलिक

अरमान मलिक की नेटवर्थ की बात करें तो वह 100-200 करोड़ रुपये के बीच है. उनके पास 10 फ्लैट हैं, जिनमें से 4 उनकी पत्नियों और 4 बच्चों के लिए हैं और 6 उनके कर्मचारियों के रहने के लिए हैं. उनके पास शूटिंग के लिए एक स्टूडियो है और एक स्किन क्लिनिक भी है. एक इंटरव्यू में अरमान ने अपनी मां को याद करते हुए कहा था कि उनकी मां उन्हें हीरो कहती थी. आज अगर वह जिंदा होती तो मैं उन्हें दुनिया की सारी खुशियां दे पाता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >