अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को किया ट्रोल, कहा- सोते हुए भी तुम हंसती हो, वाह!

मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक अपने दोस्तों के साथ एक तसवीर शेयर की, जिसमें वो सोते हुए हंस रही है. इस दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के तसवीर पर कमेंट करते हुए उनकी खूब खिंचाई की.

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक अपने दोस्तों के साथ एक तसवीर शेयर की, जिसमें वो सोते हुए हंस रही है. इस दौरान अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के तसवीर पर कमेंट करते हुए उनकी खूब खिंचाई की. उनके इस कमेंट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है.

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने एक कोलाज शेयर किया, जिसमें उनके सारे दोस्त सो रहे है. इसमें करीना कपूर खान पाउट करती नजर आ रही है. वहीं, करीना की एक दोस्त मलिका भट्ट मेकअप के साथ सोती दिखाई दे रही है. यह तसवीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

मलाइका अरोड़ा को इस फोटो में देखकर अर्जुन कपूर खुद को रोक नहीं पाए और एक्ट्रेस को ट्रोल करते नजर आए. अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, लेकिन तुम सोते हुए हंस रही हो, अरे वाह. वहीं, इसके जवाब में मलाइका अरोड़ा ने लिखा, अर्जुन कपूर तुम जानते हो कि मैं अपनी नींद में भी हंसती हूं.

बता दें कि मलाइका अरोड़ा कोरोना वायरस के कारण इस समय अपने बेटे अरहान और डॉगी कैस्पर के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. उन्होंने इससे पहले भी कैस्पर के साथ अपनी तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

वहीं, एक्टर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पालतू डॉगी ‘मैक्स’ की खूबियां बताते हुए ये कहा कि लॉकडाउन के दौरान सरकार भी आपसे इसकी तरह ही व्यवहार करने की उम्मीद रख रही है.

इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘यह मैक्स है. वो अपने सिवाय किसी की नहीं सुनता है. वो तब तक हिलता भी नहीं है जब तक कि वो ना चाहे या जरूरत ना हो. वो बाहर निकलने को लेकर जरा भी दबाव महसूस नहीं करता और बाहर सिर्फ कूल दिखने के लिए निकलता है. उसे घर में रहकर मस्ती मारना पसंद है. वो बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि आपके देश की सरकार फिलहाल आपसे होने की उम्मीद कर रही है. चलो सभी मैक्स की तरह बन जाते हैं.’

बता दें कि देश में कोरोना वायरस को रोकने के लिए पीएम मोदी ने 21 दिनों के लिए देश को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया है. उन्होंने सभी से अपील किया है कि सब अपने घरों में ही रहें और बाहर ना निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >