सलमान खान से दुश्मनी के बावजूद 'बिग बॉस' देखेंगे अरिजीत सिंह, ये कंटेस्टेंट बना वजह

2005 के 'फेम गुरुकुल' में अरिजीत सिंह को हराने वाले काजी तौकीर अब 'बिग बॉस 20' में छाए हुए हैं. उनके सपोर्ट में अरिजीत सिंह ने खास पोस्ट शेयर किया है.

सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' की शुरुआत हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन घर के अंदर मौजूद 16 कंटेस्टेंट्स में से एक चेहरे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर ली हैं. वो नाम है 2005 के ब्लॉकबस्टर सिंगिंग शो 'फेम गुरुकुल' के विनर और कश्मीरी सिंगर काजी तौकीर. जी हां, यह वही काजी तौकीर हैं जिन्होंने साल 2005 में 'फेम गुरुकुल' के फाइनल में देश के आज के सबसे बड़े प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी!

अरिजीत सिंह को हराने वाले काजी का फिर दिखा रॉकस्टार अवतार

शो की शुरुआत से ही अपने अनोखे ड्रामा, अतरंगी हरकतों और दावों से काजी इंटरनेट पर छाए हुए हैं. उनका सिग्नेचर स्टाइल और डायलॉग "I'm a Rockstar baby, aau!" सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन इस ड्रामे के बीच सबसे बड़ा सरप्राइज दिया है खुद अरिजीत सिंह ने. जिस मंच पर अरिजीत कभी काजी से हारे थे, आज उसी काजी तौकीर को सपोर्ट करने के लिए अरिजीत खुद मैदान में उतर आए हैं.

"अपना रॉकस्टार उधर है..." अरिजीत सिंह का ट्वीट वायरल

अरिजीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (X) पर काजी तौकीर की फोटो शेयर करते हुए लिखा "मुझे अपनी जिंदगी में पहली बार बिग बॉस देखना पड़ेगा, क्योंकि अपना रॉकस्टार काजी उधर है!" अरिजीत के इस रिएक्शन ने साबित कर दिया कि 21 साल बाद भी दोनों के बीच का बॉन्ड बेहद खास है.

अरिजीत सिंह का काजी के लिए ट्वीट

3 दिन में 1 घंटे सोने का दावा और 'कॉफी की टंकी'

'बिग बॉस 20' के घर में काजी तौकीर अपनी अजीबोगरीब बातों से बाकी घरवालों के पसीने छुड़ा रहे हैं. लाइव फीड में काजी ने दावा किया कि उन्होंने कश्मीर में अपने घर पर 'कॉफी की टंकी' बनवाई हुई है. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक्ट्रेस अरिश्फा से कहा "मैं नॉर्मल इंसान नहीं हूँ, 3 दिन में सिर्फ 1 घंटा सोया हूँ फिर भी एनर्जेटिक हूँ!" इतना ही नहीं, आधी रात को भूत देखने का नाटक कर उन्होंने पूरे घर की नींद उड़ा दी.

ये भी पढ़ें: Big Boss 20: सोशल मीडिया से पहले के ‘Viral’ स्टार थे काजी तौकीर, Millennials से पूछिए कैसे एक वोट के लिए लोग पैसे खर्च करते थे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >