Arijit Singh Next Plan: प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद ये काम करने जा रहे अरिजीत सिंह, पहले ही जताई थी इच्छा

Arijit Singh Next Plan: अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद अब उनके फैसले की वजह सामने आई है. फिल्ममेकर अनुराग बसु ने इशारों ही इशारों में बता दिया है कि अरिजीत सिंगिंग के बाद किस क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं. जानिए, अनुराग ने क्या कहा?

Arijit Singh Next Plan: बॉलीवुड की दुनिया से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने फिल्मों के लिए गाना गाने से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है. जैसे ही उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान किया, फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर अरिजीत ने ऐसा क्यों किया और आगे उनकी जिंदगी का प्लान क्या है. अब इस पर फिल्ममेकर अनुराग बसु ने खुलकर बात की है.

अरिजीत के फैसले से हैरान नहीं हुए बसु

एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान अनुराग बसु ने कहा कि भले ही दुनिया के लिए अरिजीत का यह फैसला चौंकाने वाला हो, लेकिन उन्हें इसमें कुछ भी अजीब नहीं लगा. वह अरिजीत को काफी समय से जानते हैं और मानते हैं कि वह सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि बहुत कुछ करने की चाह रखने वाले इंसान हैं. उनके मुताबिक, अरिजीत बेहद टैलेंटेड हैं और जिंदगी को सिर्फ गानों तक सीमित नहीं रखना चाहते.

ये करना चाहते हैं अरिजीत

अनुराग बसु ने यह भी बताया कि अरिजीत का झुकाव फिल्ममेकिंग की तरफ काफी पहले से रहा है. जब वह ‘बर्फी’ बना रहे थे, तब अरिजीत ने उनके साथ असिस्टेंट के तौर पर काम करने की इच्छा जताई थी. इसके अलावा अरिजीत बच्चों के लिए स्कूल खोलना चाहते हैं और उनके साथ वक्त बिताना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. यही वजह है कि आने वाले समय में लोग अरिजीत को एक बिल्कुल नए रोल में देखेंगे.

अपनी हिंदी फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं अरिजीत

इतना ही नहीं, अरिजीत अब अपनी पहली हिंदी फिल्म पर भी काम शुरू कर चुके हैं. यह एक जंगल एडवेंचर फिल्म है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग शांतिनिकेतन में चल रही है और इसकी कहानी अरिजीत ने अपनी पत्नी कोयल सिंह के साथ मिलकर लिखी है. अपने रिटायरमेंट पोस्ट में अरिजीत ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया और साफ कहा कि वह अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं लेंगे, लेकिन यह सफर उनके लिए हमेशा खास रहेगा.

यह भी पढे़ं: Arijit Singh Top 10 Songs: अरिजीत सिंह के वो 10 गानें, जिसे आज भी Loop पर सुनते हैं लोग, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >