Arijit Singh Craze: अरिजीत के गाने पर जब झूम उठे “कैप्टन कूल”, कोहली भी जबरा फैन

Arijit Singh Craze: प्लेबैक सिंगिंग से अरिजीत सिंह के संन्यास ने म्यूजिक लवर्स को चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर ऐलान के बाद फैंस के साथ-साथ धोनी और कोहली जैसे क्रिकेट स्टार्स से जुड़े किस्से भी वायरल हो रहे हैं. एक बार ऐसा भी मौका आया जब अरिजीत के गाने ने धोनी को झूमने पर मजबूर कर दिया. देखें वीडियो…

Arijit Singh Craze: 27 जनवरी की शाम देशभर के म्यूजिक लवर्स के लिए किसी झटके से कम नहीं रही. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. करीब डेढ़ दशक तक लगातार हिट गाने देने वाले अरिजीत अब किसी भी फिल्म के लिए गाना नहीं गाएंगे. उनके इस फैसले से फैंस ही नहीं, बल्कि उनके चाहने वाले कई बड़े सेलेब्रिटी भी हैरान रह गए हैं.

बड़े क्रिकेटर भी अरिजीत के फैन

अरिजीत की लोकप्रियता सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं है. टीम इंडिया के कई दिग्गज क्रिकेटर भी उनकी आवाज के दीवाने हैं. एमएस धोनी से लेकर विराट कोहली तक, कई स्टार क्रिकेटर खुलेआम यह मान चुके हैं कि वे अरिजीत के बड़े फैन हैं. ऐसे में उनका रिटायरमेंट क्रिकेट जगत के लिए भी चौंकाने वाला माना जा रहा है.

प्लेबैक सिंगर के तौर पर अरिजीत का सफर समाप्त

खुद अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्लेबैक सिंगर के तौर पर उनका सफर अब यहीं खत्म हो रहा है. यह पोस्ट सामने आते ही फैंस भावुक हो गए और अरिजीत से जुड़े पुराने वीडियो, तस्वीरें और किस्से एक बार फिर वायरल होने लगे.

अरिजीत के गाने पर झूमे धोनी

इन्हीं यादों में एक पल वो भी है, जब IPL के ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत परफॉर्म कर रहे थे और स्टेडियम में बैठे एमएस धोनी उनके गाने पर झूमते नजर आए थे. उसी इवेंट में अरिजीत ने धोनी के पैर छूकर सम्मान भी जताया था, जिसकी तस्वीर आज फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

कोहली ने खुद को बताया था अरिजीत का फैन

वहीं विराट कोहली भी अरिजीत की गायकी के बड़े कायल हैं. करीब 10 साल पहले कोहली ने सोशल मीडिया पर खुद को अरिजीत का सबसे बड़ा फैन बताया था. अरिजीत के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने उसे अपना ‘फैनबॉय मोमेंट’ कहा था. आज अरिजीत के इस फैसले के बाद वही पुराने पोस्ट एक बार फिर चर्चा में हैं.

यह भी पढ़ें: Arijit Singh Ex-Wife: सालभर भी नहीं टिक पायी अरिजीत की पहली शादी, जानिए कौन हैं उनकी EX वाइफ रूपरेखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >