क्या ‘द कपिल शर्मा शो’ ने रोके फिल्मी ऑफर्स? Archana Puran Singh ने खोला राज

Archana Puran Singh ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि ‘द कपिल शर्मा शो’ की पॉपुलैरिटी ने उनकी फिल्मी पहचान पर असर डाला है. जानिए कैसे और एक्ट्रेस ने इस बारे में क्या कुछ कहा.

Archana Puran Singh लंबे समय से ‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा हैं. इस शो में वह जज की कुर्सी पर बैठकर अपनी हंसी और रिएक्शन के लिए जानी जाती हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने बताया कि इस शो की पॉपुलैरिटी ने उनके करियर को एक अलग मोड़ दे दिया है, जिसकी वजह से उन्हें फिल्मों में कम मौके मिलने लगे. आइए जानते हैं कैसे.

‘द कपिल शर्मा शो’ ने कैसे बदली इमेज?

News18 को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अर्चना ने बताया कि जब वह इस शो से जुड़ीं, तो उनकी टीवी पर पहचान बहुत मजबूत हो गई. शो में उनकी हंसी और कॉमेडी टाइमिंग दर्शकों को बहुत पसंद आई. लेकिन धीरे-धीरे इंडस्ट्री में उनकी इमेज सिर्फ ‘हंसने वाली जज’ की बन गई. ‘द कपिल शर्मा शो’ की वजह से लोग उन्हें गंभीर या अलग तरह के किरदारों में नहीं देख पा रहे हैं.

फिल्म ऑफर्स क्यों कम हुए?

अर्चना पूरन सिंह ने आगे कहा कि टीवी शो का शेड्यूल बहुत बिजी रहता है. शूटिंग लगातार होने की वजह से वह लंबे फिल्म प्रोजेक्ट्स नहीं कर पाईं. कई बार उन्हें अच्छे फिल्म ऑफर मिले, लेकिन टाइम की कमी होने के चलते उन्हें मना करना पड़ा. धीरे-धीरे यही बात उनके फिल्मी करियर के लिए एक बड़ी रुकावट बन गई.

अर्चना पूरन सिंह: “लोग मुझे सिर्फ हंसने वाली समझते हैं”

अर्चना ने साफ कहा कि लोग उन्हें सिर्फ कॉमेडी पर्सनालिटी के तौर पर देखने लगे हैं. जबकि वह एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए हैं. उनका मानना है कि उनकी असली एक्टिंग क्षमता को अब उतना मौका नहीं मिल पा रहा है, जितना पहले मिलता था.

एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

अर्चना ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘जलवा’ से की थी, जहां उन्होंने लीड रोल निभाया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग और कॉमिक रोल किए.

उनकी पॉपुलर फिल्मों में ‘कुछ कुछ होता है’, ‘बोल बच्चन’ और ‘दे दना दन’ शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: क्या सच में बेवजह हंसती हैं Archana Puran Singh? बोलीं- हंसते-हंसते पैसे कमा रही हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >