अर्चना गौतम के भाई ने बिग बॉस पर लगाया आरोप, तो सलमान खान ने पलटवार करते हुए कहा- बेटा कौनसा शो देख रहे...

बिग बॉस 16 में आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. सलमान खान इस वीकेंड के मेहमानों के लिए कंटेस्टेंट के घरवालों को इनवाइट करते हैं और उन्हें अंदर भेजने से पहले इस बात पर चर्चा करते हैं कि मंडली का मास्टरमाइंड कौन है और साथ ही कौन सा कंटेस्टेंट उनके परिवार के सदस्य को निशाना बना रहा है.

बिग बॉस के घर में कौन किसका दोस्त बन जाए और कौन दुश्मन ये कोई नहीं कह सकता. शुक्रवार का वार में सलमान खान ने टीना दत्ता और शालीन भनोट की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने कहा कि आप दोनों पहले तो ये डिसाइड कर लो कि प्यार करना है कि नहीं. कभी चिपक जाते हो, तो कभी दुश्मन बन जाते हो. दर्शक समझ नहीं पा रहे कि आप दोनों का रिलेशनशिप स्टेस्स क्या है. अब आज के एपिसोड में हम बिग बॉस के मंच पर कंटेस्टेंट के फैमिली को देखेंगे. सलमान घर में सभी को भेजने से पहले उनसे बात करते हैं.

बिग बॉस के घर में आए फैमिली मेंबर्स

सलमान खान घरवालों से पूछते हैं कि ”मंडली का मास्टरमाइंड कौन है” तो एमसी स्टेन की मां कहती हैं, ”यह साजिद सर हैं.” टीना की मां ने बताया कि शालीन टीना के पीठ पीछे बात करता है. सलमान खान कहते हैं, ”टीना भी ऐसा ही करती है” इस पर शालीन की मां टीना की मां से सवाल करती हैं.

https://www.instagram.com/p/CnGtPmBsvBu/
अर्चना के भाई ने कही ये बात

अर्चना के भाई ने बताया कि कैसे एमसी स्टेन ने अर्चना की मां के बारे में बुरा कहा. स्टेन की मां ने पलटवार करते हुए कहा, ‘अर्चना ने भी कहा था कि स्टेन कचरे से आया है और क्या नहीं.’ टीना की मां हस्तक्षेप करती है और बताती है कि स्टेन की मां अपने बेटे का पक्ष ले रही है, यह जानने के बावजूद कि वह गलत है, लेकिन स्टेन की मां अपने फैसले पर अड़ी रहती हैं.

Also Read: Khan Sir: पटना वाले खान सर का कौन सा किस्सा सुनकर इमोशनल हो गए कपिल शर्मा, बोले- आप ग्रेट हो…
सलमान खान ने अर्चना के भाई को दिया तगड़ा जवाब

सलमान पूछते हैं कि कौन किसके परिवार के सदस्य को निशाना बना रहा है, निमृत के पिता प्रियंका का नाम लेते हैं. वहीं शिव की मां कहती हैं, ”प्रियंका और अर्चना हमेशा शिव के पीछे पड़ी रहती हैं.” सलमान अर्चना के भाई से पूछते हैं कि क्या अर्चना असल में वैसी ही है. वह खुलासा करता है “वह बिल्कुल वैसी ही है, जैसी वह घर के अंदर है. हर कोई उस पर दबाव बना रहा है और सलमान उसे काटते हैं और कहते हैं, “अरे बेटा कौनसा शो देख रहे हो.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >