Baba Siddique की हत्या पर अरबाज खान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हर कोई चिंतित है, लेकिन

Arbaaz Khan On Baba Siddique Murder: जबसे सलमान खान के करीबी दोस्त और राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है, तबसे भाईजान काफी दुखी है. एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से होने का दावा करने वाले एक शख्स ने कहा कि जो सलमान की मदद करेगा, उसके साथ यही होगा. अब अरबाज खान ने इन सब मुद्दे पर बात की.

Arbaaz Khan On Baba Siddique Murder: सलमान खान और उनका परिवार इन-दिनों काफी कठिन दौर से गुजर रहा है. लॉरेंस बिश्नोई ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. इसी साल अप्रैल में मुंबई में सुपरस्टार के घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी. जिससे हर कोई डर गया था. बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने दावा किया कि यह उनके लोग थे, जिन्होंने हमले का प्रयास किया और सलमान खान के लिए एक चेतावनी थी. 12 अक्टूबर को सलमान के करीबी दोस्त और राजनेता बाबा सिद्दीकी की बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई. फिर बिश्नोई गैंग ने कहा कि ये हमला भी उन्होंने ही करवाए हैं.

पुलिस ने क्यों बढ़ाई सलमान के घर की सुरक्षा

अपने प्यारे दोस्त को खोने से सलमान खान पूरी तरह टूट गए हैं. बिश्नोई गैंग से होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने सलमान की मदद करने के लिए बाबा सिद्दीकी की हत्या की थी और दूसरों को भी ऐसा करने के खिलाफ चेतावनी दी. इन सबके बीच सरकार ने सलमान और उनके परिवार वालों की सुरक्षा कड़ी कर दी है. अब अरबाज खान ने इन सारे मुद्दे पर बात की.

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद क्या है खान परिवार का हाल, अरबाज खान ने किया खुलासा

अरबाज खान ने जूम से बात करते हुए कहा, “हम ठीक हो रहे हैं. मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बिल्कुल ठीक हैं, क्योंकि परिवार में अभी बहुत कुछ हो रहा है. बेशक, हर कोई चिंतित है, लेकिन मुझे अपनी कमिटमेंट्स पूरी करनी है, इसलिए बंदा सिंह चौधरी फिल्म का प्रमोशन करना पड़ रहा है, जो 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.

सलमान खान को लेकर क्या बोले अरबाज खान

इस बारे में बात करते हुए कि कैसे पूरा खानदान सलमान खान को बचाने की कोशिश कर रहा है, उन्होंने कहा, “नहीं, यह सच है. हमारा परिवार काफी परेशान है, लेकिन हम सब नॉर्मल करने की कोशिश कर रहे हैं. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं. सरकार और पुलिस के साथ हर कोई यह सुनिश्चित कर रहा है कि चीजें उसी तरह से हों जैसी होनी चाहिए और, हर कोई अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है. हम अभी इसी तरह रहना चाहते हैं.”

सलमान खान का क्या है बाबा सिद्दीकी की मौत से कनेक्शन

बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली. शुभ्भु लोनकर नाम के युवक ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया. जिसमें कहा कि जो भी सलमान खान की मदद करेगा उसके साछ यही होगा. इस बीच, मुंबई पुलिस ने अभिनेता के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. एक्टर ने अपने काम और शूट्स को भी कैंसिल कर दिया है.

Also Read– Baba Siddique: कौन थे बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने शाहरुख-सलमान की करवाई दोस्ती, 5 साल की दुश्मनी चुटकी में की खत्म

Also Read- Baba Siddique की मौत से टूटी शिल्पा शेट्टी, नहीं रुक रहे आंसू, गम में डूबे सलमान खान, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >