Apoorva Mukhija Emotional in Lock Upp: कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा इन दिनों नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में नजर आ रही हैं. शो के एक एपिसोड में उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद को याद करते हुए अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का जिक्र किया. इस दौरान अपूर्वा ने कहा कि अगर उस समय सूफी मोतीवाला उनका साथ नहीं देते, तो शायद वह उस मुश्किल दौर से बाहर नहीं निकल पातीं.
Apoorva Mukhija on India's Got Latent Controversy: अपूर्वा ने क्या कहा?
अपूर्वा ने सूफी से बात करते हुए कहा कि अगर उस समय सूफी उनके साथ नहीं होते, तो शायद वह उस दर्द को सहन नहीं कर पातीं. उन्होंने कहा,
"जब लोग मुझसे पूछते हैं कि तुम सूफी की दोस्त कैसे थीं, तो मैं हमेशा कहती हूं कि अगर लेटेंट विवाद के समय सूफी मेरे साथ नहीं होते, तो शायद मैं खुद को खत्म कर लेती."
उनकी यह बात सुनकर शो में मौजूद लोग भी इमोशनल हो गए.
Sufi Motiwala on Apoorva Mukhija: 'वो साल मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा समय था'
अपूर्वा की बात सुनने के बाद सूफी मोतीवाला ने कहा कि वह साल उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा समय था. उन्होंने बताया कि मुंबई में पहली बार उन्हें ऐसा लगा था कि उनका अपना कोई दोस्त है, जिससे वह हर बात शेयर कर सकते हैं. सूफी ने कहा कि उन्हें अपूर्वा की बहुत याद आती थी.
Apoorva Mukhija: 'तुमने मेरी जान बचाई'
अपूर्वा ने आगे कहा कि उस मुश्किल समय में सूफी ही उनके साथ खड़े रहे. उन्होंने कहा,
"मेरी जिंदगी में उस समय कोई और नहीं था. तुम ही मेरे साथ थे. मैं हमेशा तुम्हें इसका क्रेडिट देती हूं. तुमने मेरी जान बचाई. अगर तुम नहीं होते, तो मैं उस मुश्किल दौर से बाहर नहीं निकल पाती."
Apoorva Mukhija और Sufi Motiwala के बीच क्यों हुई थी लड़ाई?
अपूर्ववा और सूफी पहले करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में साथ नजर आए थे. शो खत्म होने के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई.
बाद में सूफी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि उन्होंने अपूर्वा का कभी इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने बताया कि वह सिर्फ दोस्ती निभाना चाहते थे, लेकिन कुछ वजहों से उन्होंने दूरी बना ली.
India's Got Latent Controversy क्या थी?
साल 2025 में अपूर्वा मुखीजा कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में बतौर पैनलिस्ट शामिल हुई थीं. इसी एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया की एक विवादित टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था.
इस मामले को लेकर कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. विवाद बढ़ने के बाद अपूर्वा ने बताया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने और रेप की धमकियां तक मिली थीं. उन्होंने कहा था कि यह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल और परेशान करने वाला दौर था.
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 में ट्विस्ट, हर्षद चोपड़ा का हुआ एविक्शन, लेकिन फिर भी शो में लौटे
