Anurag Kashyap Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं गैंग्स ऑफ वासेपुर डायरेक्टर, जानें उनकी नेटवर्थ

Anurag Kashyap Net Worth: अनुराग कश्यप किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब निर्देशक ने खुलासा किया कि वह मुंबई छोड़कर नई जगह शिफ्ट होने जा रहे हैं. इसी बीच आइये एक नजर उनकी नेटवर्थ पर डालते हैं.

Anurag Kashyap Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने बयानों को लेकर अक्सर विवाद में घिरे रहते हैं. अब निर्देशक ‘सपनों के शहर’ मुंबई से दूर एक अच्छी लाइफस्टाइल जीने के लिए नए शहर में चले गए हैं. उन्होंने कहा कि वह फिल्मों के लोगों से दूर रहना चाहते हैं, क्योंकि इंडस्ट्री के लोग काफी टॉक्सिक हैं. सबको 500 या 800 करोड़ रुपए कमाने हैं, जो क्रिएटिव माहौल है वह खत्म हो गया है. आइये एक नजर डालते हैं उनके नेटवर्थ पर.

कितने करोड़ के मालिक हैं अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप का फिल्मी सफर साल 2007 में ‘ब्लैक फ्राइडे’ के साथ शुरू हुआ था. वह सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और गैंग्स ऑफ वासेपुर की सफलता के साथ उनकी नेट वर्थ में काफी वृद्धि हुई. फिल्म निर्माता आमतौर पर नंबर्स के पीछे नहीं भागते हैं बल्कि एक अच्छी फिल्म बनाने में भरोसा रखते हैं. डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग कश्यप की कुल संपत्ति 850 करोड़ रुपये है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

हर महीने कितना कमाते हैं अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप कथित तौर पर हर महीने 6 करोड़ रुपये कमाते हैं, जिसमें उनके अपने निवेश और फिल्मों से होने वाली कमाई दोनों शामिल हैं. अनुराग न केवल एक निर्देशक हैं, बल्कि एक प्रोडक्शन फर्म ‘अनुराग कश्यप फिल्म्स’ के मालिक भी हैं. उनकी कंपनी की ओर से समर्थित पहली फिल्म 2010 की उड़ान थी, जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता थी. 2018 में, उन्होंने विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंटेना के साथ फैंटम फिल्म्स नामक एक संयुक्त उद्यम शुरू किया, जो 2018 में खत्म हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >