Anupama Leap: क्या यशदीप छोड़ देंगे शो, लीप को लेकर वकार शेख बोले- 3 या 5 महीने का…

अनुपमा में लीप के बाद यशदीप यानी वकार शेख नजर आएंगे या नहीं, ये फैंस जानना चाहते हैं. इसपर वकार ने बात की. साथ ही लीप के बाद की कहानी को लेकर भी थोड़ा हिंट दिया.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा में जल्द ही दर्शक एक और लीप देखेंगे. नया प्रो��ो मेकर्स ने जारी कर दिया है, जिसमें अनुज और अनुपमा अलग-अलग दिखे. अनुज का हाल देख फैंस का दिल उदास हो गया. दूसरी तरफ अनु की याद में अनु भी आंसू बहाती दिखी. अनुपमा वृद्धाश्रम चलाती हैं. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि लीप के बाद यशदीप का किरदार खत्म हो जाएगा. अब इसपर यशदीप यानी वकार शेख ने बात की है.

अनुपमा में लीप के बाद इस किरदार का कटेगा पत्ता

अनुपमा में लीप के बाद यशदीप यानी वकार शेख नजर आएंगे या नहीं, इसपर एक्टर ने फिल्मीबीट से बात की है. वकार ने बताया, मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है. मैं कुछ दिनों में शो की शूटिंग शुरू कर दूंगा, लेकिन लीप के बाद क्या होगा, यह मुझे नहीं पता. हो सकता है यशदीप कुछ महीनों तक ना दिखे या फिर उन्हें वापस लाया जा सकता है. वकार शेख ने आगे कहा, अगर मेकर्स इसे खत्म करने का प्लान भी करते हैं, तो उन्हें कोई शिकायत नहीं होगी.

Also Read: Anupama: बा-बाबूजी आए सड़क पर, अपने ही बेटे वनराज को नहीं उनकी फ्रिक, फूट-फूटकर रोई अनुपमा

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

वकार शेख ने नयी कहानी को लेकर खोले राज

वकार शेख ने नयी कहानी के बारे में पूछा गया, इसपर उन्होंने कहा, एक्टर्स और निर्देशकों को कहानी में होने वाले चेंजस के बारे में आखिरी वक्त में बताया जाता है. मुझे पता चला है कि 3 या 5 महीने का लीप आएगा. लीप के बाद अनुज और अनु की जिंदगी बदलेगी. मुझे नहीं लगता कि रूपाली और गौरव को भी इस बात की जानकारी है कि उनका कैरेक्टर की कहानी लीप के बाद कैसे बदलेगी.” गौरतलब है कि यशदीप का किरदार सीरियल में कैमियो था, लेकिन उन्होंने शो में अबतक छह महीने गुजार लिए है. यशदीप, अनुपमा से प्यार करता है और उसने इजहार भी अनु से कर दिया है. हालांकि अनु ने उसके प्रप्रोजल को मना कर दिया.

Also Read– Anupama Upcoming Episode: क्या लीप से पहले अनु की हो जाएगी मौत, क्या ऐसे खत्म होगा अनुज-अनुपमा का साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >