Anupama: ‘गद्दार बहू’ कहकर वसुंधरा ने किया राही का अपमान, क्या टूट जाएगा प्रेम संग उसका रिश्ता?

Anupama Written Update: आज के एपिसोड में वसुंधरा, राही को ‘गद्दार बहू’ कहकर अपमानित करती है. प्रेम ने भी राही पर भरोसा नहीं किया, जबकि अनुपमा उसकी तरफ मजबूती से खड़ी नजर आई.

Anupama Written Update: सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गौतम कहता है कि अनुपमा की टीम ने बिना किसी वजह के मदद नहीं की होगी. प्रेम, राही और अनु से नाराज हो जाता है और दोनों को वहां से जाने के लिए कह देता है. राही बार-बार प्रेम को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन प्रेम उसकी बात मानने से इनकार कर देता है. इसी बीच वसुंधरा राही को गद्दार बहू कह देती है.

प्रेम को अनुपमा में दी चेतावनी

प्रेम का गुस्सा देखकर अंश, माही, ईशानी और प्रेरणा, राही को सलाह देते हैं कि वह कुछ समय के लिए प्रेम से दूरी बना ले. हालांकि राही साफ कहती है कि वह प्रेम का साथ नहीं छोड़ेगी. प्रेम, अनुपमा से कहता है कि वह दोबारा कैफे में वापस न आए. अनुपमा कहती है कि जब तक कैफे का नाम अनुज से जुड़ा है, तब तक उसका उससे रिश्ता बना रहेगा. वह यह भी चेतावनी देती है कि अगर राही की आंखों में आंसू आए तो वह फिर से सामने खड़ी होगी.

वसुंधरा की नई चाल

घर लौटने के बाद वसुंधरा इस बात को लेकर चिंतित रहती है कि कहीं प्रेम, राही को वापस न भेज दे. गौतम को हैरानी होती है कि जो वसुंधरा राही को पसंद नहीं करतीं, वही अब उसे रोकना क्यों चाहती हैं. वसुंधरा बताती है कि वह प्रेम के सपने और कैफे के लिए राही को सहन कर सकती है. अगर राही घर छोड़ देती है तो श्रुति भी डील वापस ले सकती है. ख्याति राही को समझाने की कोशिश करती है कि अनुपमा गलत नहीं है, लेकिन राही, प्रेम का साथ छोड़ने को तैयार नहीं होती.

अनुपमा की तबीयत बिगड़ी

एपिसोड के अंत में अनुपमा राही के फोन का इंतजार करती है. इसी दौरान उसकी तबीयत खराब होने लगती है और उसे चक्कर आ जाता है. दिग्विजय उसकी मदद करता है और भगवान से शिकायत करता है कि आखिर अनु को इतनी परेशानियां क्यों झेलनी पड़ रही हैं.

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga: दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज से पहले छाई, इम्तियाज अली फिर लाए दिल छू लेने वाली कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >