Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ में दिखाया जाएगा कि दिग्विजय, प्रेरणा को जिंदगी में उम्मीद बनाए रखने की सलाह देता है. वह उसे समझाता है कि हर रिश्ते को एक मौका देना चाहिए और शायद अंश का उसकी जिंदगी में आना किसी खास वजह से हुआ है. दूसरी ओर, अनुपमा भी अंश को आगे बढ़ने और अपने जीवन में प्यार को दोबारा मौका देने की सलाह देती है. वह अंश से कहती है कि वह प्रेरणा से खुलकर बात करे और यह समझे कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती है या उससे कहीं ज्यादा कुछ.
दिग्विजय और अनुपमा दोनों ही अंश और प्रेरणा को साथ देखकर खुश होते हैं.
फूड कार्निवल को लेकर अनुपमा को लगा बड़ा झटका
प्रेम को जानकारी मिलती है कि उसका कैफे फूड कार्निवल के लिए चुन लिया गया है. हालांकि जब श्रुति उससे अनुपमा के कैफे के बारे में पूछती है, तो प्रेम बताता है कि अनुपमा का रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा ही नहीं हुआ और अब आवेदन की आखिरी तारीख भी निकल चुकी है. जब अनुपमा को इस बारे में पता चलता है तो वह हैरान रह जाती है. उसे समझ नहीं आता कि आखिर उसका फॉर्म कैसे जमा नहीं हुआ. अंश को शक होता है कि कहीं प्रेम ने जानबूझकर कुछ गड़बड़ तो नहीं की.
राही की बीमारी का सच आया सामने
राही और प्रेम के रिश्ते में भी दरार बढ़ती नजर आती है. प्रेम राही से दूरी बनाता दिखता है और उसकी बातों पर भरोसा करने से इनकार कर देता है. इसी बीच राही अपनी सेहत को लेकर चिंता जाहिर करती है. वसुंधरा और प्रेम को राही की बीमारी के बारे में पता चलता है. वसुंधरा यह सुनकर नाराज हो जाती है कि राही को हार्मोनल समस्या है और उसे गर्भधारण करने में दिक्कत आ सकती है. ख्याति समझाने की कोशिश करती है कि राही की समस्या गंभीर नहीं है और इलाज से सब ठीक हो सकता है, लेकिन वसुंधरा उसकी एक नहीं सुनती.
यह भी पढ़ें- Anupama: दिग्विजय ने राही को दिखाया आईना, अंश-प्रेरणा की बढ़ीं नजदीकियां
