Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ के 12 जून 2026 के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा काफी परेशान दिखाई देती है. ऐसे में दिग्विजय उसे खुश करने की कोशिश करता है और मजाकिया अंदाज में गाना गाता है. उसकी हरकतों पर अनुपमा हंस पड़ती है. अनुपमा कहती है कि उसे प्रेम और राही के रिश्ते पर भरोसा है, लेकिन फिर भी पति के अहंकार को लेकर उसके मन में डर बना हुआ है.
वसुंधरा ने प्रेम को भड़काया
दूसरी ओर वसुंधरा, प्रेम को समझाने की कोशिश करती है कि राही ने जानबूझकर अनुपमा का साथ नहीं दिया होगा. वह कहती है कि राही उससे बेहद प्यार करती है. हालांकि, वसुंधरा प्रेम के मन में अनुपमा के खिलाफ शक भी पैदा करती है. वह दावा करती है कि अनुपमा जानबूझकर प्रेम और राही के रिश्ते में दूरी लाने की कोशिश कर रही है. प्रेम अभी भी इस बात से नाराज रहता है कि राही ने अनुपमा की टीम का साथ दिया.
प्रेम और राही ने खत्म की दूरियां
राही, प्रेम से माफी मांगती है. दोनों के बीच सुलह हो जाती है. प्रेम, राही से वादा मांगता है कि वह हमेशा उसका साथ देगी और शाह परिवार के मामलों से दूरी बनाए रखेगी. बदले में राही, प्रेम से कभी अलग होने की बात न करने का वादा लेती है. उधर अनुपमा को जब पता चलता है कि प्रेम और राही फिर से साथ आ गए हैं, तो वह भगवान का शुक्रिया अदा करती है.
अंश-प्रेरणा के रिश्ते पर परिवार में बवाल
अनुपमा को पता चलता है कि अंश और प्रेरणा ने अपने प्यार का इजहार कर दिया है. इसके बाद वह पूरे शाह परिवार को उनके रिश्ते की जानकारी देती है. लीला इस रिश्ते को तुरंत अस्वीकार कर देती है और आशीर्वाद देने से भी इनकार कर देती है. एपिसोड के अंत में इशानी और बंकू से जुड़ा नया मोड़ देखने को मिलता है. बंकू कहीं जाने की तैयारी कर रहा होता है, लेकिन इशानी उसे रोकने की कोशिश करती है. जब दिग्विजय बीच में आता है तो इशानी कहती है कि अगर बंकू को भेजा गया तो वह सबके सामने अपने प्यार का इजहार कर देगी. उसकी बात सुनकर दिग्विजय और बंकू दोनों हैरान रह जाते हैं.
यह भी पढ़ें- Anupama: ‘गद्दार बहू’ कहकर वसुंधरा ने किया राही का अपमान, क्या टूट जाएगा प्रेम संग उसका रिश्ता?
